फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   KARAN NAGAR CRPF CAMP ATTACK SRINAGAR SANTRI RAGHUNATH

करन नगर हमलाः CRPF के इस जवान की मुस्तैदी के चलते नाकाम हुआ था आतंकी हमला

Wed, 14 Feb 2018 11:35 AM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय Updated Wed, 14 Feb 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
KARAN NAGAR CRPF CAMP ATTACK SRINAGAR SANTRI RAGHUNATH
बहादुर सीआरपीएफ संतरी रघुनाथ

 श्रीनगर के करन नगर में सोमवार को आतंकियों के खिलाफ शुरू हुआ एनकाउंटर लगभग 30 घंटे बाद खत्म हो गया। इस हमले में आतंकियों के निशाने पर करन नगर का सीआरपीएफ का कैंप था। लेकिन गेट पर तैनात संतरी रघुनाथ की मुस्तैदी के चलते होने से इस हमले को टाल दिया गया। 

विज्ञापन


30 घंटे तक चली इस मुठभेड़ में सीआरपीएफ के जवानों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। जबकि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में एक जवान भी शहीद हो गया है। जबकि एक जवान घायल बताया जा रहा है। आतंकियों जम्मू के सुंजवां हमले के दो दिन बाद करन नगर सीआरपीएफ कैंप पर हमला करने की नियत से घुसपैठ करने की कोशिश की।
विज्ञापन


लेकिन गेट पर तैनात संतरी रघुनाथ ने आतंकियों की संदिग्ध हरकतों को पहले ही भाप लिया और उनके आते ही ताबड़तोड़ गोलियों की बरसात कर दी। रघु के हौसले को देख कर दोनों फिदायीन आतंकी डर के मारे भाग खड़े हुए और पास की एक इमारत में जाकर छिप गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीआरपीएफ के डीजी आरआर भट्टनागर में भी रघु की बहादुरी की जमकर तारीख की और उन्हें एनकाउंटर खत्म होने के बाद उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित भी करने की घोषणा की। बता दें कि 27 वर्षीय रघुनाथ महाराष्ट्र के बुलढाना जिले के नंदुरा गांव का रहने वाला है।  


रघु की गोलीबारी की आवाज सुनकर सीआरपीएफ के जवानों को पूरी घटना को समझने में देर न लगी और उस इमारत को चारों ओर से फौरन घेर लिया। लगभग तीस घंटे के ऑपरेशन के बाद दोनों आतंकियों को मार गिराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed