{"_id":"44a0ce3a40b9c02a839516bfdbaa8419","slug":"kalivir-cricket-club-won-the-match-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालीवीर क्रिकेट क्लब ने जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालीवीर क्रिकेट क्लब ने जीता मैच
ब्यूरो, अमर उजाला/दोमाना
Updated Wed, 08 Oct 2014 01:48 AM IST
विज्ञापन
भलवाल की पंचायत बरन में जय राजा मंडलीक नाइट टूर्नामेंट का फाइनल मैच इलेवन ब्रदर्स क्रिकेट क्लब कडवांडा और जय बाबा काली वीर क्रिकेट क्लब बरन के बीच खेला गया। जय बाबा कालीवीर की टीम ने 15 ओवराें में सात विकेट के नुकसान पर 115 रन बनाए। 115 रनों का पीछा करने उतरी इलेवन ब्रदर्स की टीम 14.2 ओवर में 97 रन बना कर सिमट गई।
विज्ञापन
मक्खन सिंह को तीस गेंदों में 57 रन बनाने और तीन विकेट चटकाने पर मैन आफ दी मैच अवार्ड से नवाजा गया। मैन आफ दी सिरीज अवार्ड से भी नवाजा गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक भारत भूषण ने विजेता टीमों में इनाम बांटे, जबकि सरपंच दलवीर सिंह विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।
विज्ञापन