फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Kalash yatra

Jammu News: सुख-समृद्धि व युवाओं को सनातन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
Kalash yatra
आरएस पुरा के लंगड़ेवाली गांव में गो गोपाल गायत्री विष्णु महायज्ञ के लिए निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। क्षेत्र के गांव लंगड़ेवाली में शनिवार को कलश यात्रा के साथ गो गोपाल गायत्री विष्णु महायज्ञ की शुरुआत हुई। रछपाल शास्त्री की अध्यक्षता में कलश यात्रा हवन कुंड से शुरू हुई, और विभिन्न मार्गों से होते हुए गांव खाना चक में पहुंची। वहां से पवित्र जल भरा। मौके पर शास्त्री जी ने बताया कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और युवाओं को सनातन धर्म के प्रति जागरूक करने के मकसद से गो गोपाल विष्णु महायज्ञ शुरू किया गया है जो 17 दिसंबर तक चलेगा।

उन्होंने बताया कि प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक हवन होगा। उसके बाद दोपहर एक से शाम 4 बजे तक भागवत कथा सप्ताह का आयोजन होगा। क्षेत्र के लोगों के सहयोग से इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि इस धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लें। मौके पर सरपंच दर्शन चौधरी ने बताया कि क्षेत्र की सुख समृद्धि और युवाओं को नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रखने के मकसद से महायज्ञ का आयोजन हो रहा है। कुछ दिन पहले यहां ध्वजारोहण किया गया था। आज कलश यात्रा का आयोजन किया गया। स्वामी नरेंद्र दास सहित अन्य संत प्रवचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed