{"_id":"2c83938acb98bfddf695a4f9b50a83bf","slug":"jypsi-of-ssp-squad-washed-away-in-flood-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ में बह गई SSP स्क्वायड की जिप्सी और वैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ में बह गई SSP स्क्वायड की जिप्सी और वैन
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
Updated Sat, 06 Sep 2014 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर के मियां बाग इलाके में नाले के तेज बहाव में पुलिस की जिप्सी सहित दो वाहन बह गए। पुलिस वाहन से एसएसपी के स्क्वायड के पांच जवानों ने छलांग लगाकर जान बचाई। वहीं मारुति वैन में सवार लोगों ने भी वाहन से निकल कर बमुश्किल आपने आपको बचाया।
विज्ञापन
मिया बाग में बाईपास राजमार्ग के पुल के नजदीक नाले का पानी सड़क पर बहने लगा था। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस के जवान एसएसपी उधमपुर सुलेमान चौधरी के साथ श्री शक्ति एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए दोपहर का खाना लेकर जा रहे थे कि अचानक मिया बाग इलाके में नाले के पानी में एसएसपी सुलेमान चौधरी के स्क्वायर की जिप्सी फंस गई।
विज्ञापन
देखते ही देखते जिप्सी तेज बहाव बहने लगी। जिप्सी में सवार पांचों जवानों ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई, लेकिन अपने हथियारों को बचाने में कामयाब नहीं हो सके। चार जवानों के चार हथियार पानी के तेज बहाव में बह गए। इसी दौरान एक मारुति वेन भी मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
वह भी तेज बहाव के कारण पलट गई। वैन में सवार लोग तुरंत बाहर निकल कर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे। वहीं इस क्षेत्र में मौजूद गुलाब गन फैक्ट्री में भी पानी घुस गया, जिसके कारण दिनभर कामकाज प्रभावित रहा। देविका, बिरमा पुल, तवी में पानी के बहाव इतना था कि कई जगह से भूस्खलन भी हुआ। जिसके कारण छोटे मार्ग बंद हो गए हैं।