{"_id":"59dcf6844f1c1b71548b6a38","slug":"juta-elections-in-jammu-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, कुलदीप बने अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन के चुनाव संपन्न, कुलदीप बने अध्यक्ष
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Tue, 10 Oct 2017 10:04 PM IST
विज्ञापन
Jammu University
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन (जूटा) का चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गया। अध्यक्ष पद पर एक बार फिर डा. कुलदीप चाढ़क ने बाजी मारी। उन्होंने कड़े प्रतिद्वंद्वी माने जा रहे डा. अरविंद जसरोटिया को 45 मतों से मात दी। उपाध्यक्ष पद पर एक ही उम्मीदवार होने के चलते होम साइंस डिपार्टमेंट की डा. समृद्धि अरोड़ा को निर्विरोध चुना गया।
विज्ञापन
कुल 249 वोट पड़े। अध्यक्ष पद के लिए दो वोट अवैध पाए गए। सचिव पद पर डा. संदीप सिंह ने अपनी नजदीकी प्रतिद्वंद्वी डा. विवेक शर्मा को महज नौ वोट से परास्त किया। विवेक निवर्तमान संयुक्त सचिव थे। वह एक बार फिर भाग्य आजमाने सचिव पद पर उतरे थे। संयुक्त सचिव पद पर विक्रम शाही ने 61 वोट से डा. सुभाष चंद्र पर जीत दर्ज की।
विज्ञापन
कोषाध्यक्ष पद पर तिकोनी भिड़ंत हुई। इसमें डा. मेघना धर ने नजदीकी प्रतिद्वंद्वी डा. भारती प्रभाकर को 13 मतों से पराजित किया। मेघना भी डा. कुलदीप चाढ़क की तरह एक बार फिर अपना पद बचाए रखने में कामयाब रहीं।
विज्ञापन
उनके पास पहले भी कोषाध्यक्ष का पद था। नतीजा घोषित होते ही विजयी उम्मीदवारों ने जीत का जश्न मनाया। साथी शिक्षकों ने भी हाथ मिलाकर और मिठाई खिलाकर एक-दूसरे को बधाई दी।