फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   junior hit slap to headmaster in reasi

बैलेट पेपर मांगने पर हेडमास्टर को जड़ा थप्पड़

Wed, 26 Nov 2014 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी
ब्यूरो/अमर उजाला, रियासी Updated Wed, 26 Nov 2014 01:05 AM IST
विज्ञापन
junior hit slap to headmaster in reasi
मिनी सचिवालय में मंगलवार को राजस्व विभाग में काम करने वाले एक जूनियर असिस्टेंट ने एक हेडमास्टर को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद वहां खासा बवाल पैदा हो गया। माहौर से चुनावी ड्यूटी पर आए अन्य अध्यापकों ने मिनी सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत आरोपी जूनियर असिस्टेंट को सस्पेंड कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक चुनावी ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी मंगलवार को मतदान के लिए जरूरी प्रक्रिया में जुटे थे। इसी दौरान हाई स्कूल मंझीकोट के हेडमास्टर अब्दुल रशीद ने वहां पर मौजूद राजस्व विभाग के जूनियर असिस्टेंट शकील हुसैन से बैलेट पेपर की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान हुसैन ने हेडमास्टर के साथ बदतमीजी करने के साथ थप्पड़ भी जड़ दिया। इसके बाद मौके पर मौजूद अन्य अध्यापकों ने इसका कड़ा विरोध किया और धरने पर बैठ गए। सभी अध्यापक आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता देखते हुए रिटर्निगिं आफिसर और एसडीएम माहौर अश्विनी खजूरिया ने जूनियर असिस्टेंट को सस्पेंड करने के आदेश जारी करते हुए मामले की जांच पड़ताल करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed