{"_id":"5fc0dc778ebc3ee3e87c5fbd","slug":"junaid-azim-matto-the-newly-elected-mayor-of-srinagar-joins-jammu-and-kashmir-apni-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर के नवनिर्वाचित मेयर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी में हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर के नवनिर्वाचित मेयर जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी में हुए शामिल
Fri, 27 Nov 2020 04:31 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 27 Nov 2020 04:31 PM IST
विज्ञापन
जुनैद अजीम मट्टो जम्मू-कश्मीर अपनी पार्टी में हुए शामिल
- फोटो : ani
श्रीनगर नगर निगम (एसएमसी) के मेयर पद का निर्दलीय चुनाव जीतने वाले जुनैद अजीम मट्टू ने शु्क्रवार को अपनी पार्टी का दामन थाम लिया। पार्टी के स्थानीय कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी अध्यक्ष सैयद अलताफ बुखारी ने कहा कि ने श्रीनगर शहर के लोगों की सेवा करने के लिए जुनैद को पार्टी के हर सदस्य का सहयोग मिलेगा। उम्मीद है कि वह श्रीनगर शहर में कोरोना से निपटने के लिए वैसा ही जज्बा फिर दिखाएंगे जैसा शुरुआती दौर में दिखाया था। मट्टू का राजीनतिक भविष्य उज्ज्वल दिखाई देता है। आने वाले दिनों में और भी पार्षद पार्टी में शामिल होंगे।
विज्ञापन
इस अवसर पर मट्टू ने कहा कि कुछ तथाकथित कदावर राजनीतिक नेताओं की अवास्तविक और नौटंकी का आज सच्चाई से मुकाबला करने की आवश्यकता है। अपनी पार्टी का व्यावहारिक दृष्टिकोण वही है जिसने मुझे अल्ताफ बुखारी के नेतृत्व में काम करने के लिए राजी किया। श्रीनगर को वह ऊंचे आदर्शो वाले शहर के रूप पहचान दिलाएंगे।
विज्ञापन
तय था जुनैद का बुखारी के साथ जाना
राजनीति सूत्रों के अनुसार, जुनैद का अपनी पार्टी में शामिल होना पहले से तय माना जा रहा था। इस बार निर्दलीय मेयर चुनाव में उतरे जुनैद को भाजपा का समर्थन इसी शर्त पर मिला कि वह जीतने के बाद अपनी पार्टी में शामिल होंगे। बता दें कि शुरू से ही अपनी पार्टी को भाजपा की बी टीम बी बताया जाता है।
विज्ञापन