नेकां-पीडीपी कर रही समाज का ध्रुवीकरण: जुगल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद जुगल किशोर शर्मा ने नेकां और पीडीपी नेताओं पर आरोप लगाया है कि वे सियासी लाभ के लिए समाज को बांटने का काम रहे हैं।
शर्मा का कहना है कि रियासत के लोगों की जरूरत विकास, बिजली पानी, सड़क, शिक्षा और गुड गर्वनेंस है, लेकिन नेकां और पीडीपी के नेता इन सबको छोड़ सेल्फ रूल और स्वायत्तता की बातें कर समाज को बांटने का काम कर रहे हैं।
शर्मा का कहना है कि भाजपा देश और रियासत के लोगों का विकास और खुशहाली चाहती है। उन्होंने कश्मीर में भाजपा का दामन थामने वाले लोगों की सराहना करते हुए कहा है कि अब लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व क्षमता पर विश्वास करने लगे हैं।