फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   judge visit court complex

Jammu News: मुख्य न्यायाधीश ताशी रबिस्तान ने किया कोर्ट कॉम्प्लेक्स का दौरा

Wed, 22 Jan 2025 02:07 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 22 Jan 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
judge visit court complex
 निर्माणाधीन इमारत का निरीक्षण करते मुख्य न्यायाधीश रबिस्तान। संवाद - फोटो : akhnoor
अखनूर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ताशी रबिस्तान ने मंगलवार को अखनूर की मुंसिफ कोर्ट का दौरा कर निर्माणाधीन नए कोर्ट कॉम्प्लेक्स की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने परियोजना में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए ठेकेदार और संबंधित विभाग को दो फरवरी तक निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।
मुंसिफ, जेएमआईसी अखनूर की न्यायाधीश आरुषि शुक्ला ने मुख्य न्यायाधीश को भवन निर्माण की प्रगति और इससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी और ठेकेदार उपस्थित रहे। उन्होंने परियोजना की वर्तमान स्थिति और आगे की योजना का विवरण प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

मुख्य न्यायाधीश ने ठेकेदार को चेतावनी दी कि यदि काम तय समय सीमा में पूरा नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि न्यायपालिका के कामकाज को सुचारु और प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक और सुव्यवस्थित भवनों की आवश्यकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed