फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ju, ug, pg admission

Jammu News: कल आएगी जम्मू विवि की पहली लिस्ट, 13 तक भरनी होगी फीस

विज्ञापन
ju, ug, pg admission
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कोर्स में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले हजारों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। विवि 11 जून को पहली एडमिशन लिस्ट जारी करेगा। इसके बाद छात्रों को पता चल जाएगा कि उन्हें किस कोर्स, कैंपस या कॉलेज में जगह मिली है।
विज्ञापन


सूची कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी), जम्मू यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (जेयूईटी) और मेरिट के आधार पर तैयार की गई है। छात्र अपने अकाउंट में लॉगिन कर पूरी जानकारी देख सकेंगे। सूची में जम्मू विवि के मुख्य परिसर, ऑफसाइट कैंपस और उससे जुड़े कॉलेजों के दाखिले शामिल होंगे। सूची में नाम आने वाले छात्रों को 11 और 12 जून के दौरान बताना होगा कि वे मिली हुई सीट लेना चाहते हैं या बेहतर विकल्प का इंतजार करेंगे। छात्र चाहें तो सीट स्वीकार कर सकते हैं या अपग्रेड का विकल्प चुन सकते हैं। इसी दौरान 11 और 12 जून को सुबह दस से शाम पांच बजे तक मूल दस्तावेजों की जांच होगी। विवि ने साफ किया है कि दस्तावेज की जांच पूरी होने के बाद ही फीस जमा करने का लिंक जारी किया जाएगा। इससे पहले छात्र फीस जमा नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन

-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


17 को आएगी दूसरी सूची
छात्रों को 13 जून तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी। इसके बाद ही दाखिला पूरा माना जाएगा। केवल सूची में नाम आने, सीट स्वीकार करने या दस्तावेज दिखाने से दाखिला पूरा नहीं होगा। पहली सूची में जगह नहीं पाने वाले या अपग्रेड का विकल्प चुनने वालों के लिए दूसरी सूची 17 जून को जारी की जाएगी। इसमें जगह पाने वाले छात्रों को 17 और 18 जून को दस्तावेज की जांच करानी होगी जबकि फीस 19 जून तक जमा की जा सकेगी। पहली सूची में जगह नहीं पाने वाले या बेहतर विकल्प की उम्मीद रखने वाले छात्रों की नजर 17 जून को जारी होने वाली सूची पर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed