{"_id":"59d507e24f1c1bd1538b5b8a","slug":"ju-student-union-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू छात्र संघ अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयू छात्र संघ अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 04 Oct 2017 09:40 PM IST
विज्ञापन
Jammu University
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद पर त्रिकोणीय मुकाबला होने जा रहा है। बुधवार को नाम वापसी के बाद स्थिति साफ हो गई। इस पद पर ला डिपार्टमेंट के अभिनंदन शर्मा, ला के ही रिसर्च स्कालर अरुण देव सिंह और डिपार्टमेंट आफ स्ट्रेटेजिक एंड रीजनल स्टडीज (डीएसआरएस) के हर्षवर्धन सिंह मुकाबले में हैं।
विज्ञापन
सचिव पद पर भी त्रिकोणीय संघर्ष होगा। इस पद पर सोशियोलाजी डिपार्टमेंट के जरनैल सिंह, हिस्ट्री डिपार्टमेंट के कंवल सिंह और कामर्स डिपार्टमेंट के जफर इकबाल मैदान में हैं। उपाध्यक्ष के पद पर भी तिकोना मुकाबला देखने को मिलेगा। इस पद पर बायो-टेक्नोलाजी डिपार्टमेंट के अजय कुमार, इकोनामिक्स डिपार्टमेंट की अंजलि शर्मा और पालिटिकल साइंस के साजिद मलिक चुनावी मैदान में उतर रहे हैं।
विज्ञापन
संयुक्त सचिव के दो पदों पर नाम वापसी के बाद छह उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें स्कूल आफ हास्पिटैलिटी एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (एसएचटीएम) के अनिरुद्ध रैना, कामर्स डिपार्टमेंट की अनीता देवी, एजूकेशन डिपार्टमेंट के कुणाल भारद्वाज, डोगरी डिपार्टमेंट के नरिंदर कुमार, इनवायरनमेंटल साइंसेज की तानिया महाजन और बुद्धिस्ट स्टडीज के जुल्फिकार अहमद शामिल हैं।
विज्ञापन
जम्मू विश्वविद्यालय के छात्र संघ चुनाव आयुक्त प्रो. एमए मलिक के मुताबिक जरूरत पड़ी तो वीरवार को सुबह 11 बजे से एक बजे तक पोस्टल बैलेट मुहैया कराए जाएंगे। चुनाव के लिए वोटिंग छह अक्तूबर को सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। इससे पहले बुधवार को यह समय दोपहर दो से चार बजे नियत किया गया था। वोट छात्र कल्याण विभाग (डीएसडब्ल्यू) में डाले जाएंगे। सीआर/डीआर का इलेक्टोरल कालेज इसमें शिरकत करेगा, जिसका चुनाव प्रक्रिया के पहले चरण में किया जा चुका है।