{"_id":"59d3d9924f1c1bd1538b59e3","slug":"ju-student-union-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेयू में सियासत गर्म, छात्र संघ अध्यक्ष पद पर हुए पांच नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेयू में सियासत गर्म, छात्र संघ अध्यक्ष पद पर हुए पांच नामांकन
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Wed, 04 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू विश्वविद्यालय छात्र संघ मुख्य चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, कैंपस में सियासत गर्माती जा रही है। मंगलवार को नामांकन का आखिरी दिन था। अध्यक्ष पद को सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके लिए पांच उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। इनमें अरुण देव सिंह, सनी परिहार, हर्षवर्धन सिंह, कुणाल भारद्वाज और अभिनंदन शर्मा शामिल हैं।
विज्ञापन
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव के एक-एक और संयुक्त सचिव के दो पदों के लिए वर्तमान सीआर/डीआर में से ही नामांकन भरने अपने समर्थकों के साथ छात्र नेता पहुंचे। उपाध्यक्ष पद पर चार उम्मीदवारों ने नामांकन भरा। इनमें अंजलि शर्मा, साजिद मलिक, अजय कुमार और हर्षवर्धन सिंह शामिल हैं। वहीं सचिव पद के लिए केवल तीन नामांकन हुए। नामांकन कराने वालों में कंवल सिंह, जफर इकबाल और जरनैल सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा सात नामांकन संयुक्त सचिव पद के लिए हुए। जिन छात्रों ने नामांकन कराए उनमें जुल्फकार अहमद, कुणाल भारद्वाज, तानिया महाजन, अनीता देवी, अनिरुद्ध रैना, नरिंदर कुमार और अंकुश शर्मा के नाम शामिल हैं। नामांकन-पत्र भरने के लिए केवल दोपहर 12 बजे तक का समय निर्धारित था। दोपहर ढाई बजे से नामांकन-पत्राें की जांच का काम शुरू किया गया।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव आयुक्त प्रो. एमए मलिक के अनुसार सारी कार्रवाई निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराई जा रही है। नाम वापसी के लिए आज बुधवार 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। फाइनल सूची की घोषणा बुधवार को ही तीन बजे कराई जाएगी।