फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JU released first cut off list for admission in PG

पीजी में दाखिले के लिए जेयू ने जारी की पहली कट ऑफ लिस्ट

विज्ञापन
JU released first cut off list for admission in PG
जम्मू। जम्मू यूनिवर्सिटी में पोस्ट ग्रेजुएट में दाखिले के लिए विभिन्न विभागों की ओर से वीरवार को ओपन मेरिट की पहली कट ऑफ लिस्ट जारी की गई है। जम्मू यूनिवर्सिटी के चालीस पोस्ट ग्रेजुएट विभाग हैं।
विज्ञापन

कोरोना के कारण इस बार जम्मू विश्वविद्यालय में दाखिले के लिए टेस्ट नहीं लिया जा गया है। स्नातक में आए अंकों की मेरिट के आधार पर दाखिला दिया जा रहा है। विभिन्न विभागों की ओर पहली ओपन मेरिट लिस्ट जारी की गई है। इसमें पॉलिटिकल सांइस में कट ऑफ 75.30 रखा गया है। वहीं इतिहास में 73.40, इंग्लिश में 71.3 और डोगरी में 59.58 कट ऑफ गया है।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के कारण अकादमिक सत्र 2020 के परा स्नातक कोर्सों में दाखिले देरी से हो रहे हैं। आमतौर पर अगस्त में पीजी की
दाखिला प्रक्रिया पूरी हो जाती है। लेकिन इस बार देरी हुई है। सभी विभागों ने वीरवार को अपनी पहली ओपन मेरिट लिस्ट जारी की है। अब दूसरी मेरिट लिस्ट छह फरवरी को जारी होगी, तो वही आरक्षित वर्ग की मेरिट लिस्ट नौ फरवरी को जारी की जाएगी। उसके बाद पेमेंट सीटों की लिस्ट जारी की जाएगी। साइंस के विषयों में जूलोजी में 83.57, फिजिक्स में 85.64, केमिस्ट्री 85.73, बॉटनी 84.73 जबकि गणित में 83.27 कट ऑफ गया है। मेरिट में जिन छात्रों का नाम आया है, उन्हें छह फरवरी दोपहर 12 बजे तक ऑनलाइन माध्यम से एडमिशन फीस जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed