फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JU professor claims - tectonic movement in Chenab caused landslide in Ramban

Jammu : जेयू के प्रोफेसर का दावा- चिनाब में टेक्टोनिक हलचल से रामबन में भू-धंसाव, रिवर फॉल्ट है संकट का सबब

Mon, 29 Apr 2024 06:21 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 29 Apr 2024 06:21 AM IST
सार

ये कहना है, जम्मू विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एसएस जसरोटिया का। उन्होंने कहा कि इन प्राकृतिक घटनाओं को हम रोक नहीं सकते, लेकिन ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरत सकते हैं।

विज्ञापन
JU professor claims - tectonic movement in Chenab caused landslide in Ramban
रामबन में दरके पहाड़ - फोटो : परवेज

विस्तार

रामबन जिले के परनोट गांव में भूमि धंसने और दरारें आने का कारण चिनाब दरिया में हो रहा टेक्टोनिक मूवमेंट (पृथ्वी की सतह के नीचे उथलपुथल ) हो सकता है। ये कहना है, जम्मू विश्वविद्यालय के भूगर्भ विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एसएस जसरोटिया का। उन्होंने कहा कि इन प्राकृतिक घटनाओं को हम रोक नहीं सकते, लेकिन ऐसे क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरत सकते हैं।

विज्ञापन


प्रो. जसरोटिया के मुताबिक, रामबन में संगलदान की तरफ से आ रही चंगी स्ट्रीम (खड्ड), चिनाब दरिया में मिलती है। जिस स्थान पर चंगी स्ट्रीम चिनाब दरिया में मिलती है वहां दरिया नीचे की ओर दक्षिण की तरफ थोड़ा सीधा बहता है, फिर मुड़ता और फिर सीधा हो जाता है। जब सीधा होता है तो यह फॉल्ट लाइन बनती है, जबकि दरिया के नीचे भी पहले से फॉल्ट लाइन है।
विज्ञापन


दोनों फॉल्ट लाइन बनने से वहां रिवर फॉल्ट बनता है। यह दो अंगुलियों के एक-दूसरे से मिलने जैसा होता है। यहां रामबन की तरफ से आ रहा दरिया ऊपर जाता है, जबकि संगलदान की तरफ से आ रही स्ट्रीम नीचे चली जाती है। इसके एक सिरे को फुट वॉल तो दूसरे को हैंगिंग वॉल कहते हैं। यहां बनने वाले रिवर फॉल्ट से टेक्टोनिक मूवमेंट बनता है। जिस स्थान पर ये मूवमेंट हो रहा है उसके दाहिनी ओर परनोट गांव आता है, जबकि बाईं तरफ संगलदान आता है। ऐसे में टेक्टोनिक मूवमेंट भूमि धंसने का कारण बन रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed