फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ju, natrang, drama

Jammu News: जम्मू विश्वविद्यालय में नटरंग के दो शो, अनाथ होने का दर्द बयां कर गया सहारा

विज्ञापन
ju, natrang, drama
जम्मू ​विवि में नटरंग के कलाकार नाटक पेश करते: स्रोत नटरंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। समाज कल्याण विभाग की ओर से जम्मू विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय दत्तक ग्रहण माह के उपलक्ष्य में नटरंग ने नीरज कांत के निर्देशन में हिंदी नाटक सहारा के दो शो मंचित किए। नाटक की शुरुआत अभिनेताओं द्वारा युद्ध, महामारी, प्राकृतिक आपदाओं और अन्य दुर्घटनाओं में मारे गए माता-पिता के अनाथ बच्चों से होती है। एक लड़की माता-पिता की असामयिक मौत के बाद भाई-बहनों के आतंकवाद का शिकार होकर अनाथ होने की दर्दनाक कहानी सुनाती है। अगले दृश्य में अन्य युवा लड़की गंगा अनाथ होने की भयावह दर्दनाक कहानी सुनाते कहती है कि बचपन में जैसे ही होश आया तो खुद कोअनाथालय में पाया। विडंबना यह है कि माता-पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। वह हमेशा माता-पिता के प्यार की चाहत रखती थी, लेकिन सरकार की नई पहल से बेहद खुश हैं, क्योंकि माता-पिता के साथ-साथ जीवनसाथी भी मिल गया है। वह कहती है कि अब अनाथ नहीं है और उसका अपना परिवार है। यह केवल नए माता-पिता के कारण संभव हुआ है जिन्होंने गोद लिया।
गंगा का पति शुरू से ही एक बेसहारा लड़की को जीवन संगिनी बनाना चाहता था। हालांकि उन्हें अपने परिजनों को गंगा के साथ शादी के बारे में कहने में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, मगर वे सहमत हो गए और उन्होंने गंगा से शादी कर ली। शादी के पांच साल बाद भी कोई बच्चा नहीं हुआ। अनाथालय में पली-बड़ी गंगा एक बच्चे को गोद लेने के नियम-कायदे जानने के लिए जिला बाल संरक्षण इकाई पहुंचती है। यहां अधिकारी जानकारी प्रदान करते हैं।
विज्ञापन

अन्य दृश्य में वयस्क जोड़ा, जो 6 से 18 वर्ष की आयु के बीच के बच्चे को गोद लेना चाहता है, वह नियमों के बारे में सीखता है। बड़े बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया समझाते हुए अधिकारी आम लोगों को अनाथ बच्चों का समर्थन करने के लिए प्रेरित करता है और इस तरह नाटक समाप्त होता है। युवा कलाकारों में अभिमन्यु चौधरी, आदेश धर, पलशिन दत्ता, महक चिब, विशाल शर्मा और कुशल भट्ट शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed