{"_id":"5be8a227bdec2269c0437d10","slug":"jp-nadda-and-ram-madhav-will-go-to-kishtwar-tomorrow","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा और राम माधव कल जाएंगे किश्तवाड़, अनिल और अजीत परिहार के पहुंचेंगे कई वरिष्ठ नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेपी नड्डा और राम माधव कल जाएंगे किश्तवाड़, अनिल और अजीत परिहार के पहुंचेंगे कई वरिष्ठ नेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 12 Nov 2018 03:11 AM IST
विज्ञापन
राम मधाव (फाइल फोटो)
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना समेत राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ व भाजपा के कई वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी 13 नवंबर को किश्तवाड़ जाएंगे।
सभी नेता भाजपा के प्रदेश सचिव दिवंगत अनिल परिहार व उनके भाई अजीत परिहार के निवास स्थान पर जाकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करेंगे और तेरहवीं में हिस्सा लेंगे।
इस दौरान भाजपा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राज्य व राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। नड्डा राज्य के प्रभारी भी रह चुके हैं और अनिल परिहार से उनकी खास पहचान भी रही है।
विज्ञापन
नड्डा व राम माधव के अलावा प्रदेश भाजपा व संघ के नेताओं के किश्तवाड़ दौरे को देखते हुए पार्टी स्तर पर तो तैयारियां चल ही रही हैं। प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी जा चुकी हैं ताकि पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए जाएं। किश्तवाड़ के दौरान के दौरान नड्डा व राम माधव किश्तवाड़ के स्थानीय लोगों से भी बातचीत कर सकते हैं।