{"_id":"5babd9cc867a557ec86bac7e","slug":"joint-director-education-department-jammu-kashmir-suspended-twenty-five-school-teachers-in-rajouri","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"J&K: लापरवाही बरतने पर 25 शिक्षक सस्पेंड, औचक निरिक्षण में सामने आईं थी कई खामियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: लापरवाही बरतने पर 25 शिक्षक सस्पेंड, औचक निरिक्षण में सामने आईं थी कई खामियां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 27 Sep 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी के थन्नामंडी शिक्षा जोन के तहत पड़ने वाले दो सकूलों के 25 शिक्षकों को लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। शिक्षा विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर अब्दुल हमीद ने मंगलवार को थन्नामंडी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल थन्नांमडी और सरकारी हाई स्कूल अजमताबाद का औचक दौरा किया।
इस दौरान पाया कि स्कूलों में शिक्षा के नाम पर बच्चों के साथ खिलावड़ किया जा रहा है। बच्चों की कापियों की जांच की तो पाया कि महीनों से बच्चों को न तो होमवर्क दिया गया है न ही कापियों को चेक किया गया है। अजमताबाद के हाई स्कूल का रिकार्ड खंगालने पर पाया कि स्कूल के हेडमास्टर ने न तो लीव अकाउंट रजिस्टर मेंटेन किया है न ही हेडमास्टर डायरी को मेंटेन किया है।
शिक्षकों के इस रवैये का कड़ा संज्ञान लेते हुए ज्वाइंट डायरेक्टर ने डायट राजोरी के प्रिंसिपल व दो एचओडी को लेकर एक कमेटी गठित कर जांच के निर्देश देते हुए सात दिनों में रिपोर्ट तलब की है। इतना ही नहीं अधिकारी ने हेडमास्टर को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्कूल का रिकार्ड मेंटेन न करने पर जवाब मांगा है।

इन पर गिरी गाज
सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के अयाज रैणा, शगुफता परवीन, रूबीना मिर्जा, रहमत, सोफिया अख्तर, मुख्तार अहमद, अफाक मीर, शाहिद प्रवीन, सादिया प्रवीन, जफर जावेद, आरिफ गणी, शब्बीर मलिक, सरकारी हाई स्कूल अजमताबाद के मुंशी खान, मोहम्मद रशीद, शाहिद तारिक, मोहम्मद फारूक मीर, इशफाक रैणा, जावेद अब्बास, जफर जावेद, फैयाज अहमद रैणा, राबिया प्रवीन, इम्तियाज अहमद, गुलशन आरा, तसलीम अख्तर और मंजूर इकबाल को सस्पेंड किया गया है।