{"_id":"6510013113a0c60eb608a1d5","slug":"jobs-in-jammu-opportunity-to-apply-till-october-22-to-fill-the-post-of-technician-in-iiim-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jobs in Jammu: आईआईआईएम में टेक्निशियन के पद भरने के लिए 22 अक्तूबर तक आवेदन का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jobs in Jammu: आईआईआईएम में टेक्निशियन के पद भरने के लिए 22 अक्तूबर तक आवेदन का मौका
Sun, 24 Sep 2023 02:58 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:58 PM IST
सार
आईआईआईएम संस्थान की दोनों शाखाओं जम्मू और श्रीनगर में पदों को भरा जाना है। संस्थान ने अपना मूल ढांचा विकसित करने के लिए कई विभागों में पद भरने का अहम कदम उठाया है। खाली पदों को भरने के लिए ओएमआर आधारित परीक्षा ली जाएगी।
विज्ञापन
Job Tips
- फोटो : Istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय समवेत औषधि संस्थान (आईआईआईएम) में टेक्निशियन के 38 पद भरने के लिए 22 अक्तूबर तक आवेदन प्रक्रिया जारी रहेगी। 22 सितंबर से इसके आवेदन शुरू कर दिए हैं। 10वीं पास के आईटीआई सर्टिफिकेट प्राप्त किए अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र रखे गए हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार संस्थान की दोनों शाखाओं जम्मू और श्रीनगर में पदों को भरा जाना है। संस्थान ने अपना मूल ढांचा विकसित करने के लिए कई विभागों में पद भरने का अहम कदम उठाया है। खाली पदों को भरने के लिए ओएमआर आधारित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। तीन पेपर लिए जाएंगे। पहला पेपर मेंटल एबिलिटी का होगा।
विज्ञापन
इसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। दूसरा पेपर 30 मिनट का होगा। सामान्य जागरूकता और अंग्रेजी भाषा होगी। दोनों में 25-25 प्रश्न होंगे। तीसरा पेपर संबंधित विषय का होगा। इसमें 50 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न दो अंकों का होगा। एक घंटे के भीतर सभी प्रश्नों के उत्तर देने होंगे। परीक्षा के मेरिट के आधार पर भरे जाने वाले इन पदों के लिए नियुक्त होने वाले अभ्यर्थियों का 19900 से 63200 रुपये वेतन निर्धारित किया गया। साथ ही केंद्रीय नियमों के तहत भत्ता समेत अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर दोनों शाखाओं में भरे जाएंगे खाली पद
इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक विभाग में 2, बागवानी में 4, इंफ्रामेशन टेक्नोलॉजी एंड सिस्टम मेंटिनेंस विभाग में, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन के 3, एसी एंड रेफ्रिजेरेशन के 2, वेल्डिंग के 2, डिजिटल फोटोग्राफी का 1, हाउसकीपिंग हेल्थ का 1, सेफ्टी इनवायरमेंट का 1, लैब असिस्टेंट के 5, पंप ऑपरेटर के 2, प्लंबर के 2, कंप्यूटर साइंस सिस्टम के 2, कंप्यूटर ऑपरेटर का एंड प्रोग्राम असिस्टेंट का 1, इलेक्ट्रीशियन का 1, मेडिकल लैब टेक्नीशियन का 1 और नर्सिंग असिस्टेंट का 1 पद भरा जाएगा। जम्मू और श्रीनगर दोनों शाखाओं के लिए पद आवंटित किए गए हैं।