फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jnu former student leader Shehla Rashid father wrote to DGP, says his daughter is involved in anti national activities

शेहला रशीद के पिता बोले- शाह फैसल के साथ नई हुर्रियत खड़ी करना चाहती थी बेटी, उसकी गतिविधियों की जांच हो

Tue, 01 Dec 2020 12:00 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Mohit Mudgal Updated Tue, 01 Dec 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
jnu former student leader Shehla Rashid father wrote to DGP, says his daughter is involved in anti national activities
शेहला रशीद - फोटो : फाइल फोटो

जेएनयू छात्र संघ की पूर्व उपाध्यक्ष शेहला रशीद के पिता ने बेटी पर देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। शेहला के पिता अब्दुल रशीद शोरा ने सोमवार को जम्मू में पुलिस महानिदेशक को भेजे शिकायत पत्र की प्रति दिखाते हुए कहा कि उनकी बेटी शेहला आईएएस के टॉपर रहे शाह फैसल के साथ मिलकर कश्मीर में हुर्रियत जैसी नई तंजीम खड़ी करना चाहती थी। कश्मीरी युवाओं को बरगला कर अलगाववाद के साथ जोड़ने की मंशा थी। पिता होने के नाते इसका विरोध करने पर अब उनकी जान को खतरा है। शोरा ने कहा कि घर पर शेहला कैसी गतिविधियां चला रही है, इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

विज्ञापन


विज्ञापन


सोमवार को जम्मू प्रेस क्लब पहुंचे अब्दुल रशीद शोरा ने कहा कि शेहला पहले राष्ट्रीय पार्टी सीपीआईएम में थी। जब उसने मुख्यधारा की सियासत छोड़ कश्मीर आधारित दल बनाने की सोची तो वे माजरा समझने लगे। शाह फैसल जब छुट्टी लेकर अमेरिका गए थे, उसी दौरान शेहला और फैसल ने मिलकर कश्मीर में हुर्रियत जैसी नई तंजीम खड़ी करने का खाका तैयार किया। शोरा ने कहा ‘पिता के तौर पर जब मैने शेहला के इस कदम का विरोध किया तो शेहला ने बहन और मां के साथ मिलकर मुझपर घरेलू हिंसा का मुकदमा करवा दिया।’ उन्होंने कहा कि अब उनकी जान को खतरा है, जिसे लेकर उन्होंने डीजीपी को शिकायत पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शेहला ने किया ट्वीट-पिता को बताया अत्याचारी 
शेहला रशीद ने पिता के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि वह घरेलू हिंसा करने और पत्नी को पीटने वाला इंसान है। उनके इस व्यवहार के खिलाफ हम चुप नहीं रहेंगे। पिता ने कभी सोचा नहीं था, उनकी बेटियां और पत्नी उनके अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाएंगी। कोर्ट ने 17 नवंबर को जारी आदेश में उन्हें घर में नहीं जाने का आदेश दिया था। इसको लेकर शेहला रशीद ने कोर्ट का आदेश भी ट्विटर पर शेयर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed