फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jmmu, congress, protest

Jammu News: बिलावर में हत्या के विरोध में युवा कांग्रेस ने फूंका गृह मंत्री का पुतला

विज्ञापन
jmmu, congress, protest
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। कठुआ में नागरिकों की हत्या पर युवा कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश में बढ़ती आतंकी घटनाओं पर रोष व्यक्त किया। नागरिकों की सुरक्षा में विफलता के लिए केंद्र सरकार की आलोचना की।
प्रदर्शनकारियों ने बढ़ती सुरक्षा खामियों के लिए जवाबदेही की मांग करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस के सदस्यों ने कहा कि आतंकवाद जो पहले कश्मीर घाटी में केंद्रित था, अब खतरनाक रूप से जम्मू क्षेत्र में स्थानांतरित हो गया है।
विज्ञापन

राज्य महासचिव अनिरुद्ध साहनी ने कहा कि यह चिंताजनक है कि कठुआ, उधमपुर और राजोरी जैसे जिलों में आतंकी हमले बढ़ रहे हैं। जहां पहले ऐसी घटनाएं कभी कभार होती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्र सरकार प्रदेश में स्थिरता लाने का दावा करती है, लेकिन वास्तविकता यह है कि 2014 के बाद से आतंकी गतिविधियों में वृद्धि ही हुई है। अब तक आतंकी हमलों में 390 से अधिक नागरिकों की जान जा चुकी है। पिछले एक दशक में कम से कम ,750 आतंकी घटनाएं हुई हैं।

साहनी ने जम्मू-कश्मीर के एलजी प्रशासन की भी आलोचना की और कहा क्या यही वजह है कि जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया। कानून-व्यवस्था की स्थिति में किसी भी तरह से सुधार नहीं हुआ है, बल्कि इसके विपरीतजम्मू शहर में अपराध चरम पर है। आतंकवाद ने अब जम्मू क्षेत्र को भी जकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed