{"_id":"627258f5b76bcc4eea719ea1","slug":"jmc-conducts-anti-encroachment-drive-at-vikram-chowk-jammu-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: विक्रम चौक में जेएमसी ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: विक्रम चौक में जेएमसी ने चलाया अतिक्रमण विरोधी अभियान
Wed, 04 May 2022 04:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 04 May 2022 04:14 PM IST
सार
जेएमसी विक्रम चौक पर अतिक्रमण विरोधी अभियान के दौरान दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटाने के साथ ही जब्त भी किया। इस दौरान अधिकारियों ने हिदायत दी कि सामान को दोबारा फुटपाथ पर न रखें।
विज्ञापन
JMC Anti Encroachment Drive
- फोटो : संजय कुमार
विस्तार
जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने बुधवार को शहर के विक्रम चौक पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया। कार्रवाई शुरू होते ही दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान पुलिस और नगर निगम की टीमें मौजूद रहीं। इस दौरान दुकानों के बाहर रखे गए सामान को हटाने के साथ ही जब्त भी किया गया। इसके अलावा फुटपाथ पर सामान बेचने वालों को भी हटाया गया।
विज्ञापन
कार्रवाई आरंभ होते ही अन्य दुकानदार सामान को समेटने में जुटे दिखे। अधिकारियों ने हिदायत दी कि सामान को दोबारा फुटपाथ पर न रखें। फुटपाथ पर सामान बेचने की अनुमति किसी को भी नहीं है। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन