फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKSSB will recruit for 468 posts in various departments.

Jammu News: जेकेएसएसबी विभिन्न विभागों के 468 पदों पर करेगा भर्ती

Mon, 29 Sep 2025 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 29 Sep 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
JKSSB will recruit for 468 posts in various departments.
जम्मू। सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने विभिन्न विभागों में 468 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें जूनियर असिस्टेंट और जूनियर स्टेनोग्राफर के 361 पदों के अलावा तीन विभागों में ड्राइवर के 107 पद शामिल हैं।
विज्ञापन


जूनियर असिस्टेंट, जूनियर स्केल स्टेनोग्राफर और जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 20 अक्तूबर से किया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 18 नवंबर रखी गई है। जेकेएसएसबी ने तीन विभागों में ड्राइवर के 107 पदों के लिए भी आवेदन मांगे हैं। इनमें कृषि उत्पादन विभाग के 18, लोक निर्माण (आरएंडबी) विभाग के 27 जबकि परिवहन विभाग में 62 पद शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 13 अक्तूबर से किया जा सकेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 11 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

बोर्ड के सचिव अतुल कुमार ने बताया कि सभी पदों पर आवेदन के लिए आवेदक के पास जम्मू-कश्मीर का डोमिसाइल होना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट www.jkssb.nic.in पर जाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के इतने पद...
कृषि उत्पादन विभाग - 37,
सहकारिता विभाग - 24,
संस्कृति विभाग - 05
वन और पर्यावरण विभाग - 79
स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग - 38
उच्च शिक्षा विभाग - 18
गृह विभाग-04
उद्योग एवं वाणिज्य विभाग - 01
जल शक्ति विभाग -116
श्रम व रोजगार विभाग -16,
कानून न्याय और संसदीय विभाग-05
इनके अलावा एलजी सचिवालय-03
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग - 02
परिवहन विभाग- 13
आवेदन के लिए यह रखी गई है आयु सीमा
जेकेएसएसबी की ओर से सभी पदों पर भर्ती के लिए एक आयु सीमा निर्धारित की गई है। ओपन मेरिट कैटेगरी के अभ्यर्थी एवं सरकारी या संविदा पर कार्यरत कर्मी अधिकतम 40 वर्ष की उम्र तक आवेदन कर सकेंगे। बाकी अनुसूचित जनजाति-1 व 2, सीमावर्ती इलाकाें में रहने वाले अभ्यर्थियों, वास्तविक नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक रहने वाले अभ्यर्थियों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों व अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों को आयु सीमा में छूट रहेगी। वे अधिकतम 43 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे। पूर्व सैनिकों के लिए अधिकतम आयु सीमा 48 वर्ष निर्धारित की गई है।
आवेदन के लिए यह योग्यता आवश्यक

जूनियर असिस्टेंट पद के लिए आवेदक के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होनी आवश्यक है। इसके साथ ही उसकी टाइपिंग स्पीड न्यूनतम 35 शब्द प्रति मिनट हो। वहीं, जूनियर स्टेनोग्राफर के लिए भी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन अनिवार्य किया गया है। उसकी स्टेनोग्राफी की स्पीड 65 शब्द प्रति मिनट तथा टाइपिंग स्पीड 35 शब्द प्रति मिनट होनी आवश्यक है।
परीक्षा में होंगी निगेटिव मार्किंग जेकेएसएसबी की ओर से जूनियर असिस्टेंट, जूनियर स्टेनोग्राफर और ड्राइवर तीनों पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा में निगेटिव मार्किंग का प्रावधान किया गया है। किसी भी सवाल का गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के एक चौथाई अंक काट लिए जाएंगे। परीक्षा में केवल ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में आएगा।

यह रहेगी प्रक्रिया...
जूनियर असिस्टेंट व जूनियर स्टेनोग्राफर पदों के आवेदकों को स्किल टेस्ट और लिखित परीक्षा देनी होगी। स्किल टेस्ट के लिए 20 जबकि लिखित परीक्षा के लिए 80 अंक निर्धारित किए गए हैं। स्किल टेस्ट को 90 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ निकालने पर ही लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा। वहीं, ड्राइवर पद के आवेदकों को ड्राइविंग टेस्ट क्वालिफाई करने के बाद ही लिखित परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed