{"_id":"65aaf11540001b80750a7674","slug":"jkssb-paper-review-meeting-jammu-news-c-10-jmu1037-286139-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जेकेएसएसबी परीक्षा से पहले व्यवस्था की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जेकेएसएसबी परीक्षा से पहले व्यवस्था की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। संभागीय आयुक्त रमेश कुमार ने शुक्रवार को लेखा सहायकों (अकाउंट असिस्टेंट) की भर्ती के लिए परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था की समीक्षा के लिए बैठक की अध्यक्षता की। सफल संचालन के लिए मजबूत व्यवस्था की आवश्यकता पर जोर दिया। उपायुक्तों और एसएसपी को प्रशिक्षण सत्र, केंद्रों के चयन और परीक्षा सामग्री के परिवहन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने को कहा। उपायुक्तों को परीक्षा केंद्रों के प्रभारी के रूप में वरिष्ठ पदाधिकारियों को तैनात करने का निर्देश दिया। उम्मीदवारों के लिए सार्वजनिक परिवहन की परेशानी मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने और परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त करने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित करने पर भी चर्चा हुई। मंडलायुक्त ने पंचायत सचिवों की भर्ती के लिए परीक्षा के सफल संचालन के लिए उपायुक्तों की सराहना की।
जेकेएसएसबी के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने 28 जनवरी की परीक्षा के लिए जिला प्रशासन को बोर्ड द्वारा प्रदान किए जा रहे समर्थन और सहायता के बारे में जानकारी दी।