फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jkssb exam cancelled

Jammu News: जेई इलेक्ट्रिकल का पर्चा आउट, परीक्षा रद्द

विज्ञापन
jkssb exam cancelled
-अभ्यर्थियों का हंगामा, मोबाइल से ओएमआर शीट भरने का लगाया आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू/श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (जेकेएसएसबी) ने रविवार को आयोजित जेई इलेक्ट्रिकल की परीक्षा रद्द कर दी। इसके लिए नए सिरे से तिथि की घोषणा होगी। उधर, श्रीनगर में अभ्यर्थियों ने परीक्षा से पहले ही पर्चा आउट हो जाने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
जेकेएसएसबी ने जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल के 292 पदों के लिए रविवार को परीक्षा का आयोजन किया था। ओएमआर आधारित परीक्षा के लिए जम्मू में 18 और श्रीनगर में 17 केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन

सुबह 11 बजे प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट मिलने पर अभ्यर्थियों ने भरना शुरू ही किया कि दस-पंद्रह मिनट बाद ही कक्ष निरीक्षकों ने परीक्षा निरस्त होने का हवाला देते हुए अभ्यर्थियों से प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट वापस लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में अभ्यर्थियों का आरोप था कि परीक्षा केंद्र परिसर में दर्जनों लोग मोबाइल के सहारे ओएमआर शीट भर रहे थे। पूछने पर वाजिब वजह नहीं दिया गया। एक अभ्यर्थी ने बताया कि केंद्र पर कुछ लोग कह रहे थे कि चिनाब घाटी में भूस्खलन के कारण वहां परीक्षा बाधित हुई इसलिए सभी जगह निरस्त कर दिया गया लेकिन हकीकत किसी को नहीं पता थी।
अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि परीक्षा हॉल के बाहर कुछ अभ्यर्थी चैटजीपीटी और मोबाइल फोन के सहारे प्रश्न हल कर रहे थे। मौके पर मौजूद कक्ष निरीक्षक और परीक्षा केंद्र प्रभारी सब कुछ देखने के बाद भी मौन धारण किए हुए थे। अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन करते हुए कहा कि यह कैसी परीक्षा, जिसका पर्चा पहले ही मार्केट में आउट हो चुका हो। सभी ने प्रश्न और उत्तर पहले ही देख लिए थे। इसके बावजूद हमें वापस परीक्षा हाल में जाने को कहा गया।
---
युवाओं ने लगाया करियर के साथ खिलवाड़ का आरोप
प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि बाहर छात्रों द्वारा ओएमआर शीट भरते और मोबाइल के जरिए प्रश्न हल करते हुए कई वीडियो वायरल हुए हैं। हालांकि ‘अमर उजाला’ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने जेकेएसएसबी की आलोचना की और जम्मू-कश्मीर के युवाओं के करियर के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया।

---
मौसम संबंधी दिक्कतों के चलते रद्द की परीक्षा : जेकेएसएसबी
जम्मू एवं कश्मीर सेवा चयन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक रियाज अहमद मलिक ने पत्र जारी कर बताया कि मौसम संबंधी दिक्कतों के चलते परीक्षा का समय सुबह 11 बजे की जगह दोपहर 12 बजे तक पुनर्निर्धारित किया गया। 34 स्थानों पर परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, लेकिन एक स्थान पर आयोजित नहीं की जा सकी। ऐेसे में बोर्ड ने 24 अगस्त को आयोजित जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) पावर डेवलपमेंट के पदों के लिए ओएमआर आधारित परीक्षा रद्द करने का निर्णय लिया है। परीक्षा की नई तिथि की घोषणा अलग से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed