फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JKP SI recruitment scam charges framed on 24 including BSF Commandant Karnail Singh

JKP SI Exam Scam: बीएसएफ कमांडेंट करनैल सिंह समेत 24 पर एसआई भर्ती घोटाले के आरोप तय

Fri, 25 Aug 2023 05:35 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 25 Aug 2023 05:35 PM IST
सार

दो साल पहले 1200 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती घोटाला का पर्दाफाश हुआ था। इसमें बीएसएफ कमांडेंट, पुलिस कर्मियों, सीआरपीएफ कर्मियों, सरकारी शिक्षकों के नाम सामने आए थे।

विज्ञापन
JKP SI recruitment scam charges framed on 24 including BSF Commandant Karnail Singh
Jammu Kashmir Recruitment Scam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुचर्चित पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जम्मू अंजुम आरा ने बीएसएफ कमांडेंट करनैल सिंह समेत 24 आरोपियों पर आरोप तय कर दिए गए हैं। आरोपियों पर धारा 420 धोखाधड़ी, आईपीसी 408 सरकारी पद का दुरूपयोग करना और धारा 120 बी आपराधिक साजिश रचना और आईपीसी 411 चोरी संपत्ति को लेने के आरोप तय किए गए हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि दो साल पहले 1200 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती घोटाला का पर्दाफाश हुआ था। इसमें बीएसएफ कमांडेंट, पुलिस कर्मियों, सीआरपीएफ कर्मियों, सरकारी शिक्षकों के नाम सामने आए थे। बीएसएफ कमांडेंट करनैल सिंह के अलावा अन्य आरोपियों में अशोक कुमार, अश्विनी कुमार, जयसूर्या शर्मा , केवल कृष्ण, रमन शर्मा, अमित कुमार शर्मा, राकेश कुमार, सुनील शर्मा, सुरेश कुमार शर्मा, जगदीश लाल, कश्मीर सिंह, अतुल कुमार, तरसेम लाल, जतिन यादव, विकास शर्मा, अनिल कुमार, अशोक उर्फ अशोक पंडित उर्फ गौरव पंडित, पवन कुमार, आशीष यादव उर्फ मोनू, बजिंदर सिंह, सुरिंदर कुमार, सुरेंद्र सिंह उर्फ कमांडो और प्रदीप कुमार कटियार शामिल हैं। बता दें कि पिछले साल सरकार ने इस मामले की जांच को सीबीआई के हवाले कर दिया था। सीबीआई ने जांच में पाया कि कैसे इन लोगों ने घोटाला किया।
विज्ञापन


ऐसे हुआ था पर्दाफाश

भर्ती का परिणाम सामने आने पर इसकी चयन सूची में अखनूर, मड़, कठुआ क्षेत्र के सबसे अधिक उम्मीदवार थे। इनमें कानाचक पुलिस स्टेशन के एएसआई की बेटी, दामाद और बेटे का नाम था। कई ऐसे उम्मीदवार थे, जिन्होंने 10 साल पहले 12वीं की हुई थी और मौजूदा समय मे सब्जी मंडी में काम करता था। यह बात सामने आने पर सरकार ने जांच कराई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पता चला कि आरोपियों ने बेंगलूरे की मेरिट ट्रैक कंपनी से मिलकर हरियाणा से पेपर लीक करवाया। इस पेपर को फिर बाद में पैसे देकर जगह जगह बांट दिया। पेपरों को हरियाणा से लाकर बांटा गया। शुरूआत में पेपर 35 लाख का बिका, बाद में 5 लाख रुपये में भी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed