{"_id":"5ae56e5f4f1c1b87098b6e41","slug":"jklf-chief-yasin-malik-beaten-by-jammu-police-after-being-misbehave","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बदसलूकी करने पर यासीन मलिक पुलिस से पिटे, बाद में हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदसलूकी करने पर यासीन मलिक पुलिस से पिटे, बाद में हिरासत में लिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Sun, 29 Apr 2018 12:33 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने एक दोस्त के साथ जामिया मस्जिद की तरफ जा रहे अलगाव वादी नेता व जेकेएलएफ के चेयरमैन मोहम्मद यासीन मलिक ने चेकिंग के दौरान कश्मीर पुलिस से बद्तमीजी की। बात इतनी बढ़ी कि उनकी पुलिस वालों से हाथापाई भी हो गई। बाद में उन्हें हिरासत में भी ले लिया गया।
मिली खबर के मुताबिक यासिन शनिवार को अपने साथी बशीर कश्मीरी के साथ एक दिल्ली नंबर की हौंडा सीआरवी डीएल3सी एके-2197 में सवार हो एतिहासिक जामिया मस्जिद की तरफ जा रहे थे। रास्ते में खनयार के पास पुलिस का नाका लगा हुआ था।
नाका पार्टी वहां से गुजरने वाले वाहनों की जांच कर रही थी और उन्होंने उस गाडी को भी रोका जिसमें मलिक सवार थे और उन्हें कार के दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन यासीन मलिक ने दस्तावेज दिखाने के बजाये एक पुलिसकर्मी से कथित तौर पर गाली-गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन
वहां मौजूद एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने जब उन्हें तमीज से बात करने व गाड़ी के दस्तावेज दिखाने को कहा तो मलिक तुरंत गुस्से में गाड़ी से बाहर निकले और पुलिसकर्मियों को अपशब्द बोलते हुए हाथापाई पर उतर आए।

गौरतलब है कि इस पर पुलिस अधिकारी ने वहां मौजूद जवानों को निर्देश दिया कि वह मलिक को हिरासत में लें और उनके खिलाफ कानून के तहत कार्रवाई करें। पुलिस कर्मियों ने जब मलिक और उनके साथ बशीर को अपने वाहन में बैठाने का प्रयास किया तो भी मलिक ने खूब हंगामा किया।
उधर जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट के प्रवक्ता की ओर से जारी किये गए बयान में उन्होंने पुलिस पर संगठन के चेयरमैन यासीन मलिक के साथ मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। लेकिन पुलिस ने इन सभी आरोपो का खंडन किया है।
पुलिस ने कहा कि मलिक को उनके एक सहयोगी समेत सरकारी अधिकारियों के साथ दुवर्यवहार व उनके काम काज में बाधा पैदा करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। इस बीच, जॉइंट रेजिस्टेंस लीडरशिप के कई समर्थकों द्वारा राष्ट्र विरोधी नारेबाजी करते हुए धरना भी दिया।