{"_id":"5d4705fc8ebc3e6ca06b7552","slug":"jkca-told-to-irfan-pathan-to-leave-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटी में तनाव का असर क्रिकेट पर भी पड़ा, जेकेसीए ने इरफान पठान को कश्मीर छोड़ने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटी में तनाव का असर क्रिकेट पर भी पड़ा, जेकेसीए ने इरफान पठान को कश्मीर छोड़ने को कहा
Sun, 04 Aug 2019 09:51 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 04 Aug 2019 09:51 PM IST
विज्ञापन
इरफान पठान
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कश्मीर घाटी में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) ने अपनी सभी गतिविधियों को आंशिक रूप से स्थगित कर दिया है। शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में होने वाले प्रेक्टिस मैच और सिलेक्शन ट्रायल को अगले आदेश तक स्थगित किया गया है। हाल ही में मेंटर के रूप में टीम से दोबारा जुड़े इरफान पठान भी घाटी से बाहर चले गए हैं। इस के साथ जेकेसीए के साथ जुड़े बाहरी राज्य के लोगों को भी घाटी छोड़ने को कहा गया है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन ने शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में अंडर 23 और सीनियर टीम के होने प्रेक्टिस मैच के साथ अंडर 16 और 19 खिलाड़ियों के चयन के फिटनेस टेस्ट का आयोजन होना था। घाटी में तनावपूर्ण हालात को देखते हुए जेकेसी ने जम्मू के खिलाड़ियों के साथ बाहरी राज्य के स्पोर्ट स्टाफ को घाटी से वापिस भेजा है। रविवार को इरफान पठान भी घाटी से वापस चले गए हैं। एयर टिकट नहीं मिलने के कारण टीम कोच मीलाप मेवड़ा और ट्रेनर सुदर्शन वीपी अभी भी कश्मीर में है। इरफान पठान को घाटी छोड़ने पर पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर दु:ख व्यक्त करते हुए लिखा कि अब खिलाड़ियों को भी जबरन घाटी छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
जम्मू के 30 खिलाड़ी को भेजा गया वापस
शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में जारी सिलेक्शन ट्रायल में अंडर 23,16 और 19 के एक सौ के करीब खिलाड़ी मौजूद थे। जम्मू के युवा क्रिकेटर और सीनियर टीम के हिस्सा शुभम खजूरिया ने कहा कि जेकेसीए ने शनिवार को सभी खिलाड़ियों और कोच में जल्द से जल्द से घाटी छोड़ने को कहा। उन्होंने कहा जम्मू संभाग से करीब 30 की संख्या में खिलाड़ी थे। जेकेसीए ने सभी खिलाड़ियों के लिए बस की सुविधा दी थी। देर रात सभी खिलाड़ी जम्मू पहुंचे थे। शनिवार को सभी खिलाड़ी ग्राउंड में प्रेक्टिस कर रहे थे। इसके बीच जेकेसीए अधिकारियों ने होटल से चैक आउट करने को कहा।
विज्ञापन