Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jkca, anuradha, chief selector

Jammu News: अब चयन की पारी खेलेंगी अनुराधा, स्विंग बॉलर, ऑल राउंडर, कप्तान के बाद बनीं चीफ सिलेक्टर

विज्ञापन
jkca, anuradha, chief selector
जम्मू। मैदान में ऑल राउंडर अनुराधा शर्मा अब प्रदेश की महिला क्रिकेट प्रतिभा को नई पहचान दिलाएंगी। जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन (जेकेसीए) की महिला क्रिकेट टीम की मुख्य चयनकर्ता बनने तक का सफर जज्बे और जुनून की मिसाल है। पिता के सपने को साकार करते हुए अनुराधा ने वर्ष 1993 से 2002 तक महिला क्रिकेट में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन

करीब एक दशक तक 40 वनडे मुकाबलों में हिस्सा लिया और टीम की अहम खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शन किया। लंबे अनुभव के बाद जेकेसीए में चयनकर्ता भी रहीं। अनुराधा का कहना है कि परिवार का खेल जगत से विशेष जुड़ाव नहीं था। इसके बावजूद हर कदम पर इस कदर साथ दिया कि शुरुआती दिनों में प्रैक्टिस के लिए जूते दिल्ली से मंगवाए ताकि प्रशिक्षण में कमी न रहे।
विज्ञापन

अब समय बदल चुका है
अनुराधा का कहना है कि महिला क्रिकेट को लेकर समाज की सोच में बदलाव आया है। पहले जहां खिलाड़ियों को कई सामाजिक और संसाधनों से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता था, अब सुविधाएं बढ़ी हैं। खेल को लेकर परिवारों का समर्थन मजबूत हुआ है। बीसीसीआई की ओर से महिला खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं, प्रशिक्षण और आर्थिक प्रोत्साहन मिल रहा है। टी-20 और वनडे में फीस बढ़ने से युवा खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है। क्रिकेट महिलाओं के लिए उज्ज्वल भविष्य का माध्यम बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिभाशाली बेटियों को आगे लाने पर फोकस
अनुराधा के अनुसार बतौर चीफ सिलेक्टर पूरा फोकस प्रदेश की प्रतिभाशाली बेटियों को आगे लाने पर रहेगा। हाल ही में नॉर्थ जोन टूर्नामेंट में जम्मू-कश्मीर की तीन युवा महिला खिलाड़ियों ने ट्रॉफी जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। उनका मानना है कि ऐसी और प्रतिभाएं सामने लाकर जेकेसीए से लेकर भारतीय टीम तक पहुंचाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed