{"_id":"60e3e778a10ce760fd685fc7","slug":"jkbose-12th-exam-result-jammu-and-samba-district-dominated-in-merit-list-58-samba-district-s-names-in-top-ten","type":"story","status":"publish","title_hn":"12वीं का परीक्षा परिणाम: मेरिट सूची में जम्मू और सांबा जिले का दबदबा, इस जिले के 58 परीक्षार्थी टॉप टेन में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12वीं का परीक्षा परिणाम: मेरिट सूची में जम्मू और सांबा जिले का दबदबा, इस जिले के 58 परीक्षार्थी टॉप टेन में
Tue, 06 Jul 2021 10:48 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:48 AM IST
सार
समर जोन में आने वाले सभी सात जिलों की बात करें तो जम्मू का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है। इसके बाद सांबा, कठुआ, उधमपुर जिला है। मेरिट सूची में पुंछ, राजोरी और रियासी जिले से बच्चों की संख्या काफी कम है।
विज्ञापन
12वीं कक्षा का परिणाम जम्मू-कश्मीर बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर बोर्ड की ओर से रविवार को जारी 12वीं के परिणाम में जम्मू जिले के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। मेरिट सूची में जम्मू जिले के बाद सांबा, कठुआ और उधमपुर जिले के विद्यार्थियों का नाम रहा है।
विज्ञापन
कॉमर्स संकाय में टॉप टेन में सांबा जिले से 11 और कठुआ से 6 विद्यार्थी शामिल हैं। वहीं ऑर्ट्स संकाय में सांबा जिले से पांच और उधमपुर से छह विद्यार्थी टॉप 10 की सूची में शामिल हैं। वहीं साइंस संकाय की टॉप टेन मेरिट सूची में जम्मू के सबसे ज्यादा 314 और सांबा के 58 विद्यार्थी शामिल रहे। 12वीं की मेरिट सूची में जम्मू जिले का दबदबा रहा है। साइंस, कॉमर्स, होमसाइंस और आर्ट्स संकाय में जम्मू जिले की सबसे ज्यादा पोजीशन है। होम साइंस में कुल 5 पोजीशन है, जिसमें सभी जम्मू जिले से ही है। पिछले दो साल से होम साइंस संकाय में जम्मू जिला अव्वल रहा है। गवर्नमेंट गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल मुबारक मंडी से हर वर्ष होम साइंस से टॉपर आ रहे हैं।
विज्ञापन
मेधावियों से बातचीत
सर्वोदय पब्लिक पौनीचक की छात्रा गंजोत्री शर्मा ने 492 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई को काफी गंभीरता से लिया था। अध्यापकों ने काफी मदद की, ऑडियो और वीडियो लेक्चरर से पढ़ाया। उन्होंने कहा कि अच्छा रिजल्ट आने की उम्मीद थी, पेपर भी काफी अच्छे हुए थे।
विज्ञापन
गांधीनगर के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा वैदेही चिब ने नॉन मेडिकल संकाय में 96.6 अंक हासिल किए हैं। उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही परीक्षा की तैयारी में जुट गई थी। स्कूल की तरफ से नियमित रूप से ऑनलाइन क्लासेज होती थी और खुद से भी पढ़ती थी। मेरी उम्मीद के अनुरूप अंक आए हैं।
गवर्नमेंट गर्ल्स एचएसएस कनाल रोड में पढ़ने वाली पूनम मौर्या ने कॉमर्स संकाय में 98.8 फीसदी अंक हासिल कर मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल किया है। पूनम ने कहा कि स्कूल बंद होने से पढ़ाई प्रभावित हुई थी, लेकिन ऑनलाइन क्लासेज और सेल्फ स्टडी कर पढ़ाई की। पेपर काफी अच्छे हुए थे और उम्मीद थी कि मेरिट लिस्ट में नाम आएगा।
नॉन मेडिकल संकाय की छात्रा कशिश शर्मा ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। हीरानगर तहसील की रहने वाली कशिश शर्मा ने कहा कि ऑनलाइन पढ़ाई नई व्यवस्था थी। अध्यापकों ने काफी सहयोग किया, जिसके चलते ज्यादा परेशानी नहीं हुई थी। स्कूल द्वारा नियमित होने वाली ऑनलाइन पढ़ाई के साथ- साथ अन्य प्लेटफॉर्म से भी पढ़ाई करती थी।