फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jkbopi news

Jammu News: एमबीबीएस की सीटों पर नई काउंसलिंग कराने से जेकेबोपी का इन्कार

विज्ञापन
jkbopi news
- कहा - तय समयसीमा के बाद दाखिले कराने का अधिकार बोर्ड के पास नहीं
विज्ञापन


- राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग से परामर्श कर सरकार को लेना होगा फैसला
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एंट्रेंस एग्जाम (जेकेबोपी) ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए किसी भी तरह की नई काउंसलिंग कराने से साफ इनकार कर दिया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि अतिरिक्त सीटों का सृजन और विद्यार्थियों का आवंटन उसके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। इस बारे में फैसला सरकार स्तर पर होगा।





बोर्ड ने यह स्थिति स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव को भेजे गए पत्र में साफ की है। बोर्ड के अनुसार इस मामले को विचार के लिए रखा गया था, लेकिन मौजूदा नियमों के तहत नई काउंसलिंग कराना संभव नहीं है। पत्र में बताया है कि चिकित्सा काउंसलिंग समिति के निर्देशों के अनुसार 1,410 एमबीबीएस विद्यार्थियों का पूरा विवरण पहले ही पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है। इसमें माता वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज के 50 विद्यार्थी भी शामिल हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि चिकित्सा काउंसलिंग समिति और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से तय समयसीमा से बाहर जाकर वह दाखिले नहीं करा सकता।
विज्ञापन






बोर्ड ने कहा कि अतिरिक्त सीटों को बनाना और उन पर विद्यार्थियों को प्रवेश देना उसके दायरे में नहीं है। जिन विद्यार्थियों को पहले माता वैष्णो देवी चिकित्सा संस्थान में बोर्ड के माध्यम से आवंटन मिला था, उसके लिए अतिरिक्त सीटों का नया आवंटन सरकार को करना होगा। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग और संबंधित सरकारी मेडिकल कॉलेजों से विचार-विमर्श के बाद पूरी की जाएगी। आगे की कार्रवाई के लिए बोर्ड ने नीट उत्तीर्ण विद्यार्थियों की क्रमवार सूची भी सरकार को सौंप दी है। ये वही विद्यार्थी हैं, जिनका दाखिला बोर्ड की काउंसलिंग के बाद माता वैष्णो देवी चिकित्सा संस्थान में हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed