{"_id":"64b993905d4e1a3f10027fc6","slug":"jk-weapons-recovered-terrorist-hideout-in-kupwara-pakistani-terrorists-were-killed-in-machil-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद, एक दिन पहले माच्छिल में मारे गए थे पाकिस्तानी आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आतंकी ठिकाने से हथियार बरामद, एक दिन पहले माच्छिल में मारे गए थे पाकिस्तानी आतंकी
Fri, 21 Jul 2023 01:36 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:36 AM IST
सार
सुरक्षाबलों ने टंगधार में आतंकी ठिकाना ध्वस्त किया है। यहां की कई हथियार बरामद किए गए हैं। एक दिन पहले ही माच्छिल इलाके में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर किया था।
विज्ञापन
आतंकी ठिकाने से बरामद हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के टंगधार सेक्टर में वीरवार को सुरक्षा बलों ने एक आतंकी ठिकाना ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। एक दिन पहले माच्छिल सेक्टर में घुसपैठ को नाकाम करते हुए दो पाकिस्तानी आतंकियों को मार गिराया गया था।
विज्ञापन
सुरक्षा बलों को सूचना मिली कि बनखोट जंगल क्षेत्र में आतंकियों का ठिकाना है। इस सूचना के आधार पर पुलिस तथा सेना ने संयुक्त अभियान चलाते हुए आतंकी ठिकाने को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की। ठिकाने से दो एके राइफल, छह पिस्टल, चार हैंड ग्रेनेड बरामद किया।
विज्ञापन
इसके अलावा एके राइफल व पिस्टल की 537 गोलियां, दो जोड़ी जूते और 20 हजार पाकिस्तानी करंसी आदि बरामद की गई है। ठिकाना ध्वस्त करने के बाद सुरक्षा बलों ने आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाया ताकि आतंकियों की धरपकड़ की जा सके।
विज्ञापन