{"_id":"649282fede4864f1cc016544","slug":"jk-vice-president-dhankhar-give-degrees-of-jammu-university-on-22nd-shah-23rd-and-rajnath-on-26th-tour-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu Kashmir: उप राष्ट्रपति धनखड़ 22 को जम्मू विवि के छात्रों को देंगे डिग्री, शाह 23 व राजनाथ 26 को दौरे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu Kashmir: उप राष्ट्रपति धनखड़ 22 को जम्मू विवि के छात्रों को देंगे डिग्री, शाह 23 व राजनाथ 26 को दौरे पर
Wed, 21 Jun 2023 10:29 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: विमल शर्मा
Updated Wed, 21 Jun 2023 10:29 AM IST
सार
उप राष्ट्रपति जम्मू में पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश नवाएंगे। राजभवन जम्मू में भी उनके जाने का कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल पर जम्मू के भगवती नगर मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
उपराष्ट्रपति धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
- फोटो : संवाद
विस्तार
उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जम्मू कश्मीर की पहली यात्रा पर 22 जून को आएंगे। वे जम्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। धनखड़ के अलावा पांच दिन में दो और वीवीआईपी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 मई व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 मई को आएंगे। तीन प्रमुख हस्तियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। उप राष्ट्रपति जम्मू में पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश नवाएंगे। राजभवन जम्मू में भी उनके जाने का कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल पर जम्मू के भगवती नगर मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
वे यहां अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा कर सकते हैं। उनके साथ गृहमंत्रालय के अधिकारियों व खुफिया एजेंसियों की भी टीम होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वह एलओसी की कुछ अग्रिम चौकियों तक भी जा सकते हैं। राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर पर भी लिखा है कि वह महाराजा गुलाब सिंह के कार्यक्रम में आने वाले हैं। इसके बाद वह अग्रिम चौकियों तक जाएंगे और जवानों से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती
अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शहर में तीन अति विशिष्ट राजनीतिक हस्तियों के दौरों को लेकर तमाम बड़ी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था एक कड़ी चुनौती है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।