फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK: Vice President Dhankhar give degrees of Jammu University on 22nd, Shah 23rd and Rajnath on 26th tour

Jammu Kashmir: उप राष्ट्रपति धनखड़ 22 को जम्मू विवि के छात्रों को देंगे डिग्री, शाह 23 व राजनाथ 26 को दौरे पर

Wed, 21 Jun 2023 10:29 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 10:29 AM IST
सार

उप राष्ट्रपति जम्मू में पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश नवाएंगे। राजभवन जम्मू में भी उनके जाने का कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल पर जम्मू के भगवती नगर मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।
 

विज्ञापन
JK: Vice President Dhankhar give degrees of Jammu University on 22nd, Shah 23rd and Rajnath on 26th tour
उपराष्ट्रपति धनखड़, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जम्मू कश्मीर की पहली यात्रा पर 22 जून को आएंगे। वे जम्मू विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। धनखड़ के अलावा पांच दिन में दो और वीवीआईपी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 23 मई व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 26 मई को आएंगे।  तीन प्रमुख हस्तियों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

विज्ञापन


सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट किया गया है।  उप राष्ट्रपति जम्मू में पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वे माता वैष्णो देवी के दरबार में शीश नवाएंगे। राजभवन जम्मू में भी उनके जाने का कार्यक्रम है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मोदी सरकार के नौ वर्ष के कार्यकाल पर जम्मू के भगवती नगर मैदान में आयोजित रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


वे यहां अमरनाथ यात्रा की तैयारियों की भी समीक्षा कर सकते हैं। उनके साथ गृहमंत्रालय के अधिकारियों व खुफिया एजेंसियों की भी टीम होगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इसके बाद वह एलओसी की कुछ अग्रिम चौकियों तक भी जा सकते हैं। राजनाथ सिंह ने अपने ट्विटर पर भी लिखा है कि वह महाराजा गुलाब सिंह के कार्यक्रम में आने वाले हैं। इसके बाद वह अग्रिम चौकियों तक जाएंगे और जवानों से भी मुलाकात करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था बड़ी चुनौती  

 अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले शहर में तीन अति विशिष्ट राजनीतिक हस्तियों के दौरों को लेकर तमाम बड़ी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। उनके लिए सुरक्षा व्यवस्था एक कड़ी चुनौती है। एसएसपी जम्मू चंदन कोहली का कहना है कि सुरक्षा को लेकर पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed