{"_id":"5b18cd964f1c1bab6e8b6a39","slug":"jk-terrorists-attacked-on-security-forces-in-kupwara","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गृह मंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान आतंकी हमला, दो जवान घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृह मंत्री राजनाथ सिंह के जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान आतंकी हमला, दो जवान घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 07 Jun 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
मौके पर सुरक्षा बल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक तरफ केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। वह अधिकारियों के साथ आतंकवाद रोधी कार्रवाई रोके जाने के फैसले की समीक्षा करेंगे। उनके पहुंचते ही आतंकियों ने एक बार फिर से सुरक्षाबलों को निशाना बनाया। आतंकियों ने गश्ती पर हमला किया। हमले में दो जवानों के घायल होने की खबर आ रही है।
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एलओसी के पास यह हमला हुआ। आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी की। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
हमले के बाद आतंकी मौके से फार हो गए। फिलहाल सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रखा है। कुपवाड़ा में एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आतंकियों ने गश्त पर निकले सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए फायरिंग की।
फायरिंग का सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलीबारी में दो जवानों को गोली लगी है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों की संख्या पांच बताई जा रही है।

जम्मू-कश्मीर दौरे पर राजनाथ सिंह
राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर दौरे के दौरान अधिकारियों के साथ आतंकवाद रोधी कार्रवाई रोके जाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। साथ ही कुपवाड़ा, श्रीनगर और जम्मू के चुनिंदा इलाकों का भी दौरा करेंगे।
इसके अलावा मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की ओर दी जाने वाली इफ्तार पार्टी में भी शामिल होंगे। राजनाथ सिंह शुक्रवार को दिल्ली लौटने से पहले मीडिया को संबोधित करेंगे।
वहीं सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकानों का पर्दाफाश किया है। साथ ही भारी मात्रा में गोला बारूद और हथियार बरामद किए हैं।

मछिल सेक्टर में घुसपैठ नाकाम, तीन आतंकी ढेर
आतंकियों के ठिकानों का पर्दाफाश
इससे पहले उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा के मछिल सेक्टर में बुधवार को सेना ने घुसपैठ को नाकाम करते हुए तीन आतंकियों को मार गिराया। माना जा रहा है कि तीनों पाकिस्तानी थे। मौके से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। इलाके में सर्च आपरेशन चलाया जा रहा है।
बुधवार की सुबह मछिल सेक्टर में स्थित सेना की रोशनी पोस्ट के करीब खन्नाबल इलाके में वहां तैनात सेना की 17 जाट राइफल्स के जवानों को संदिग्ध हरकत देखने को मिली। सतर्क जवानों ने हथियारों से लैस आतंकियों के ग्रुप को घुसपैठ की कोशिश करते हुए देखा।
आतंकियों को ललकारा गया तो उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। इसका जवाब जवानों ने भी दिया और मुठभेड़ शुरू हो गई। कुछ देर तक चली मुठभेड़ में सेना ने तीन आतंकियों को ढेर कर उनके नापाक मंसूबों को नाकाम बना दिया।
श्रीनगर में सेना की 15वीं कोर मुख्यालय में तैनात प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मारे गए आतंकियों से हथियार तथा गोला बारूद किया गया है। अब भी इलाके में सर्च आपरेशन जारी है ताकि यदि कोई आतंकी घुसपैठ करने में सफल रहा हो तो उसे भी ढूंढ निकाला जाए।
26 मई को मारे गए थे पांच आतंकी
इससे पहले 26 मई को उत्तरी कश्मीर के टंगधार सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश कर रहे पांच आतंकियों को सेना ने मार गिराया था। उस दौरान सेना ने इनके विदेशी होने का दावा किया था।