फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK SI paper was solved in Hotel New Krishna jammu

जम्मू कश्मीर एसआई भर्ती घोटाला: होटल न्यू कृष्णा में हुआ था पेपर साल्व, सीबीआई ने दबिश देकर जुटाए सुबूत

Tue, 27 Sep 2022 01:20 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 27 Sep 2022 01:20 AM IST
सार

सीबीआई की टीम ने होटल जाकर मालिक से पूछताछ की। इस दौरान उनके बैंक खातों की जानकारी ली गई। कई तरह के तकनीकी सबूत जुटाए गए। सूत्रों का कहना है कि पेपर लीक होने के बाद इस होटल में पहुंचाया गया।

विज्ञापन
JK SI paper was solved in Hotel New Krishna jammu
सीबीआई(सांकेतिक) - फोटो : Social media

विस्तार

सब इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले में सीबीआई ने सोमवार को शहर के चांद नगर स्थित होटल न्यू कृष्णा में दबिश दी। सूत्रों का कहना है कि जालंधर, पठानकोट, हरियाणा में पेपर लीक होने के बाद इस होटल में पहुंचाया गया। इसके बाद यहां पर मौजूद सरकारी शिक्षकों ने पेपर सॉल्व किया। इसके बाद पेपर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया।

विज्ञापन


पेपर सॉल्व करने वालों में सीबीआई द्वारा गिरफ्तार किया गया सरकारी शिक्षक सुरेश शर्मा भी शामिल था। यह होटल संजय कुमार दत्ता का है, जिनका घर भी होटल के साथ ही है। दबिश के दौरान सीबीआई की टीम ने इस होटल और इसके आसपास के होटलों की सीसीटीवी फुटेज भी ली। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह सीबीआई की टीम उक्त होटल में पहुंची। यहां टीम ने होटल के मालिक से पूछताछ की। इस दौरान उनके बैंक खातों की जानकारी ली गई। कई तरह के तकनीकी सबूत जुटाए गए। सूत्रों का कहना है कि पेपर लीक होने के बाद इस होटल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां पर पहले से मौजूद दलालों ने सरकारी शिक्षक से पेपर सॉल्व किया। इसके बाद साल्व किया गया पेपर दलाल अलग अलग जगहों पर लेकर गए। यहीं से पुलिस कर्मियों ने भी सॉल्व किया गया पेपर लिया। सूत्रों का कहना है कि जानबूझ कर एक ऐसी जगह पर होटल लिया गया।

जहां पर लोगों का आना जाना कम हो और यह कोई नामी होटल न हो। इसलिए एक ऐसे होटल को चुना गया, जिसका कोई अधिक नाम नहीं है। बता दें कि सीबीआई की ओर से इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें एक सरकारी शिक्षक भी शामिल है।

उसने पूछताछ में बताया कि पेपर लीक होने के बाद एक होटल में पेपर को साल्व किया था। इसमें उनके साथ कुछ और लोग भी शामिल थे। हालांकि अभी इसके बारे आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की जा रही है। 

पूर्व चेयरमैन और कंट्रोलर से पूछताछ

सूत्रों का कहना है कि सीबीआई ने एसएसबी के पूर्व चेयरमैन खालिद जहांगीर और कंट्रोलर अशोक शर्मा को भी पूछताछ के लिए जम्मू कार्यालय बुलाया। यहां इनसे घंटों पूछताछ हुई और जरूरी जानकारी जुटाई। बता दें कि सीबीआई की ओर से इन लोगों के घरों पर भी दबिश दी गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed