फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk lg Manoj Sinha on Telangana cm kcr statement on surgical strike

सर्जिकल स्ट्राइक: तेलंगाना सीएम के बयान पर मनोज सिन्हा बोले- भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें

Tue, 15 Feb 2022 03:43 PM IST
kumar गुलशन कुमार एएनआई, जम्मू
एएनआई, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 15 Feb 2022 03:43 PM IST
सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर के सर्जिकल स्ट्राइक के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें।

विज्ञापन
jk lg Manoj Sinha on Telangana cm kcr statement on surgical strike
जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा - फोटो : ANI

विस्तार

पाक अधिकृत कश्मीर में सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की टिप्पणी के बाद मामला गरमाता जा रहा है। कई केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं की ओर से आलोचना के बाद अब जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उप राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना की बहादुरी पर किसी को संदेह नहीं है। भगवान ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें ताकि वे देश और सेना के बारे में बेहतर विचार रख सकें।

विज्ञापन


वहीं,  मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के खिलाफ असम में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उनके खिलाफ भाजपा समर्थकों की शिकायत के बाद भारत विरोधी भावनाओं को उकसाने के लिए मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि केसीआर ने सोमवार को कहा था कि भाजपा सरकार को सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत पेश करने चाहिए।
विज्ञापन


क्या थी मुख्यमंत्री केसीआर की टिप्पणी 
सीएम चंद्रशेखर राव ने कहा कि था कि, मैं आज भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहा हूं। सरकार को सबूत पेश करने दो। उन्होंने कहा था कि भाजपा झूठा प्रचार करती है। उन्होंने आगे कहा था कि, सेना सीमा पर लड़ रही है। कोई मर रहा है, तो वह सेना के जवान हैं। उन्हें इसका श्रेय देना चाहिए, लेकिन भाजपा राजनीतिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का उपयोग कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed