{"_id":"6484571d79f88ce88403e355","slug":"jk-hand-grenade-found-in-mendhar-in-poonch-landmine-defused-in-samba-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: पुंछ के मेंढर में हैंड ग्रेनेड मिला, सांबा में बारूदी सुरंग निष्क्रिय की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: पुंछ के मेंढर में हैंड ग्रेनेड मिला, सांबा में बारूदी सुरंग निष्क्रिय की गई
Sat, 10 Jun 2023 04:30 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/सांबा
अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ/सांबा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sat, 10 Jun 2023 04:30 PM IST
सार
पुंछ पुलिस ने मेंढर से पुराना हैंडग्रेनेड बरामद किया है। इसके अलावा सांबा में एंटी माइन टैंक को निष्क्रिय किया गया है।
विज्ञापन
पुंछ में बरामद हैंड ग्रेनेड
- फोटो : संवाद
विस्तार
पुंछ जिले के मेंढर मुख्यालय के करीब नाले में मिला पुराना हथगोला हैंडग्रेनेड बरामद किया है। इसकी सूचना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर पहुंचे। इससे इलाके में हलचल मच गई। मेंढर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हथगोले को नाले से निकाल कर अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस बात की जांच शुरू कर दी है कि यह इस इलाके में कैसे पहुंचा। क्षेत्र के लोगों को कहना है कि समय रहते इसका पता चल जाने से बड़ा हादसा टल गया है। इससे कुछ दिन पहले डिग्री कॉलेज के करीब खेतों में दो इसी प्रकार के पुराने हथगोले बरामद हुए थे।
विज्ञापन
उन्हें सेना ने निष्क्रिय कर दिया था। उधर सांबा जिले के के फूलपुर में एक एंटी टैंक डायनामाइट सुरंग मिली। इसे सेना ने निष्क्रिय कर दिया है।