फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK govt seeks tax exemption for flood hit tourism sector

पर्यटन क्षेत्र में टैक्स माफ करने पर विचार

Thu, 25 Sep 2014 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, श्रीनगर Updated Thu, 25 Sep 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
JK govt seeks tax exemption for flood hit tourism sector

रियासत सरकार बाढ़ से पर्यटन क्षेत्र को हुए भारी नुकसान के बाद पर्यटन क्षेत्र में टैक्स माफ करने और इंटरस्ट फ्री लोन मुहैया कराने पर विचार कर रही है। एक मोटे अनुमान के मुताबिक पर्यटन विभाग को बाढ़ से दो हजार करोड़ रुपये का नुकसान होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


पर्यटन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पर्यटन क्षेत्र को फिर से पटरी पर लाने की कवायद के चलते टैक्स माफ करने समेत कुछ अन्य रियायतों की मांग करने संबंधी विभाग की ओर से एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया इन रियायतों का लाभ केवल उन्हीं यूनिटों को मिलेगा, जो कि पहले से पर्यटन विभाग के साथ पंजीकृत हैं। पर्यटन विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर और राजबाग में बाढ़ का पानी भर जाने से सैकड़ों होटलों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे होटलों के लिए विभाग की ओर से एक साल के लिए बिना इंटरस्ट लोन की मांग की जाएगी। इसके साथ ही पर्यटन विभाग की ओर से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से भी लोन के नियमों में ढील देने की मांग की जाएगी। पर्यटन विभाग के सूत्रों के मुताबिक होटलों को बाढ़ से करीब 200 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से पर्यटन विभाग के लिए 100 करोड़ रुपये के फंड की घोषणा की गई है, पर अभी पैसा आने में कुछ समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि पैसा खर्च करने के लिए केंद्र सरकार को इसका पूरा ब्योरा देना पड़ेगा।


इसके चलते ऐसा माना जा रहा है कि अगले साल फरवरी तक यह पैसा मिल पाएगा। पर्यटन विभाग के मुताबिक डल लेक किनारे स्थित जेकेटीडीसी (जम्मू कश्मीर पर्यटन विकास प्राधिकरण) के होटलों को भी भारी नुकसान हुआ है और सरकार की ओर से इनकी मरम्मत के लिए दो करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं।
एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed