{"_id":"87c97da618db7275eb12656bc702cd62","slug":"jk-government-has-appointed-three-senior-aag-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार ने तीन सीनियर एएजी नियुक्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार ने तीन सीनियर एएजी नियुक्त किए
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Sat, 25 Apr 2015 10:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासती सरकार ने शुक्रवार को तीन सीनियर एडिशनल एडवोकेट जनरल और 10 एडिशनल एडवोकेट जनरल की नियुक्ति को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
एडवोकेट त्रिलोकी नाथ राजदान को सीनियर एएजी बनाकर नई दिल्ली में नियुक्त किया गया है, ताकि सुप्रीम कोर्ट में राज्य सरकार का प्रतिनिधित्व कर सकें। एडवोकेट एसएस नंदा और सीमा खजूरिया को भी हाईकोर्ट के जम्मू विंग के लिए सीनियर एएजी बनाया गया है।
चार एएजी हाईकोर्ट के जम्मू विंग में नियुक्त किए गए हैं। इनमें रविंद्र गुप्ता, विशाल शर्मा, ललित कुमार मोजा और राकेश खजूरिया शामिल हैं, जबकि एहसान मिर्जा, रंजीत सिंह, करण सिंह चाढ़क, पीएस चंडियाल, परिमोक्ष सेठ और भारत सिंह जम्वाल को डिप्टी एडवोकेट जनरल बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सुदेश कुमार, नीरज गुप्ता, प्रवीण कपाही और पूर्णिमा शर्मा को सरकारी वकील नियुक्त किया गया है। हाईकोर्ट की कश्मीर विंग के लिए छह एएजी नियुक्त किए गए हैं। इनमें बशीर अहमद डार, शाहवार गोवाहार, शौकत नकाशबंदी, आसिफ अहमद भट, जावेद रेशी और शाहबाज सिकंदर शामिल हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पांच डिप्टी एडवोकेट जनरल के नामों को भी हरी झंडी दी गई। इनमें मेहराजउद्दीन भट, मंजूर अहमद शेख, गुलाम मोहिउद्दीन चिकेन, सैयद सज्जाद गिलानी और सज्जाद मीर के नाम शामिल हैं। जावेद साहू, इरफान अंदलीब, जहूर-उल-अमीन और सैयद शूजा को सरकारी वकील बनाया गया है।