{"_id":"6687eef718d7b8f0640e0870","slug":"jk-election-apni-party-has-also-geared-up-for-the-assembly-elections-altaf-bukhari-asked-leaders-to-engage-i-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK Election : विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी ने भी कसी कमर, बुखारी ने नेताओं से प्रचार में जुटने को कहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK Election : विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पार्टी ने भी कसी कमर, बुखारी ने नेताओं से प्रचार में जुटने को कहा
Fri, 05 Jul 2024 06:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, जम्मू कश्मीर
अमर उजाला डिजिटल डेस्क, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Fri, 05 Jul 2024 06:32 PM IST
सार
अल्ताफ बुखारी ने जम्मू के गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रांतीय स्तर की बैठक में कहा जन संपर्क कार्यक्रम में तेजी लाई जाए और लोगों को पार्टी की समान विकास नीति तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया जाए।
विज्ञापन
अल्ताफ बुखारी बैठक करते हुए
- फोटो : संवाद
विस्तार
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर राजनितिक हल्कों में बैठकों के दौर ने रफ्तार पकड़ ली है। शुक्रवार को जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के प्रमुख अल्ताफ बुखारी ने विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं के साथ जम्मू में बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी के नेताओं से चुनाव प्रचार के लिए जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अल्ताफ बुखारी ने जम्मू के गांधी नगर स्थित पार्टी कार्यालय में प्रांतीय स्तर की बैठक में कहा जन संपर्क कार्यक्रम में तेजी लाई जाए और लोगों को पार्टी की समान विकास नीति तथा कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में बताया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी नेताओं को क्षेत्र के हर कोने में लोगों के साथ लगातार बैठकें करने का निर्देश दिया। इसी तरह पार्टी नेताओं को नियमित समीक्षा बैठकें करने तथा चुनाव अभियान को गति देने को कहा गया। उन्होंने नेताओं को समाज के सभी वर्गों, विशेषकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के पक्ष में लड़ाई लड़ने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
बैठक में हाल ही में संपन्न 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा भी की गई। बैठक में राज्य महासचिव विजय बकाया, जम्मू के प्रांतीय अध्यक्ष मंजीत सिंह और क्षेत्र भर के अन्य वरिष्ठ नेता, सभी जिला अध्यक्ष और फ्रंटल प्रमुख शामिल हुए।