फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk DGP said, there is no input of terrorist attack on Bharat Jodo Yatra

जम्मू-कश्मीर: भारत जोड़ो यात्रा पर आतंकी हमले का इनपुट नहीं, डीजीपी बोले- पर्याप्त सुरक्षा कराई जाएगी उपलब्ध

Wed, 18 Jan 2023 12:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 18 Jan 2023 12:43 PM IST
सार

डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की सुरक्षा की रणनीति तैयार कर ली गई है। बैठक में संभाग तथा जिले स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता बनाने पर चर्चा हुई। पैदल यात्रा को अनुमति देने पर कहा कि यात्रा को इस प्रकार से संचालित किया जाएगा कि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विज्ञापन
jk DGP said, there is no input of terrorist attack on Bharat Jodo Yatra
पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा संबंधी किसी प्रकार का इनपुट नहीं मिला है। यात्रा को पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। कश्मीर में यह यात्रा तीन से चार दिनों तक रुकेगी। सुरक्षा की रणनीति तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन

जिले स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई

सुरक्षा समीक्षा बैठक में संभाग तथा जिले स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई है। पैदल यात्रा को अनुमति देने पर कहा कि यात्रा को इस प्रकार से संचालित किया जाएगा कि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यात्रा के दौरान रोड बंद करने पड़ेंगे। हमारी कोशिश होगी कि जहां कहीं भी सिंगल रोड हो वहां वाहन से यात्रा चले। पूरी यात्रा सुरक्षा दृष्टि से संचालित की जाएगी।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीनगर में रैली के लिए मिली अनुमति

राहुल गांधी के नेतृत्व में 19 जनवरी को जम्मू कश्मीर पहुंच रही भारत जोड़ो 12 दिन चलेगी। इसका श्रीनगर के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में 30 जनवरी को विशाल रैली के साथ समापन होगा। इस रैली के लिए प्रशासन से अनुमति मिल चुकी है। जम्मू कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि 23 राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ समापन रैली में देश विदेश से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ यात्रा का समापन 

लोगों की भारी भागीदारी के साथ यात्रा का जम्मू-कश्मीर चरण सबसे सफल होगा। यात्रा को पहले दिन से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। सात सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुआ यह मार्च राहुल गांधी द्वारा श्रीनगर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ समाप्त होगा। यात्रा ने अब तक तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब, हिमाचल को कवर किया है।

कई विपक्षी नेता होंगे शामिल

यात्रा को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से मुलाकात करके सुरक्षा पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की है। पाटिल ने कहा कि नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, मोहम्मद शाह, शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत और अन्य दलों के नेता लखनपुर में यात्रा में शामिल होंगे।इसके अलावा लद्दाख का 40 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस नेता को उनकी समस्याओं से अवगत कराएगा। राहुल गांधी के जम्मू और श्रीनगर में दो प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने की संभावना है। 

लखनपुर में 19 जनवरी की शाम पहुंचेगी यात्रा

भारत जोड़ो यात्रा 19 जनवरी की शाम पंजाब से लखनपुर (जम्मू-कश्मीर) में प्रवेश करेगी। शाम 5.45 बजे से 6.15 बजे के बीच महाराजा गुलाब सिंह की प्रतिमा के पास ध्वजारोहण समारोह होगा। रात में रुकने के बाद राहुल गांधी 20 जनवरी को सुबह सात बजे कठुआ के हटली मोड़ से यात्रा की अगुवाई करेंगे और चढ़वाल में रात को यात्रा रुकेगी।

21 जनवरी को रुकने के बाद 22 जनवरी को हीरानगर से डुग्गर हवेली नानक चक्क (21 किमी.) यात्रा होगी। विजयपुर से सतवारी तक 23 जनवरी को यात्रा पहुंचेगी और रात्रि सिद्दड़ा जम्मू में रुकेगी। जम्मू में सतवारी चौक पर एक रैली की योजना भी है।

प्रशासन से अनुमति के लिए आवेदन किया गया है और उम्मीद है कि प्रशासन का पूरा सहयोग मिलेगा। यूटी प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा क्लीरेंस मिलने के बाद यात्रा का अगला रूट सार्वजनिक किया जाएगा।

 प्रदेश में यात्रा का प्रवेश से पहले कांग्रेस प्रवक्ता का इस्तीफा 

जम्मू कश्मीर कांग्रेस की प्रवक्ता दीपिका पुष्कर नाथ ने प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचने से ठीक पहले   पार्टी छोड़ दी है। इसका कारण पूर्व मंत्री लाल सिंह को यात्रा में शामिल होने की अनुमति मिलने को बताया।



पूर्व मंत्री ने जनवरी 2018 में कठुआ दुष्कर्म केस के आरोपियों के समर्थन में निकाली गई रैली में हिस्सा लेने पर हुए हंगामे के बाद सिंह ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने डोगरा स्वाभिमान संगठन पार्टी बनाई थी।

नाथ ने ट्वीट में कहा कि लाल सिंह के भारत जोड़ो यात्रा के प्रस्ताव और इसकी अनुमति को देखते हुए उनके पास कांग्रेस को छोड़ने के अलावा कोई भी रास्ता नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed