{"_id":"277667ce4dde001a46fd8a830e1824e0","slug":"jk-budget-session-will-start-with-governor-s-speech-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा बजट सत्र ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यपाल के अभिभाषण से शुरू होगा बजट सत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 05 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अठारह मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा और विधान परिषद के बजट सत्र का आगाज राज्यपाल एनएन वोहरा की ओर से दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण से होगा। पीडीपी-भाजपा गठबंधन सरकार ने पूर्ण बजट सत्र की तैयारी तेज कर दी है।
विज्ञापन
विधानसभा के आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूर्ण बजट सत्र की तैयारी चल रही है। 18 फरवरी से शुरू हो रहा सत्र कितने दिन का होगा, इसका फैसला प्रोटेम स्पीकर के चुनाव के बाद होने वाली सत्र की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में लिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक गठबंधन सरकार की ओर से मिले संकेतों के अनुसार पूर्ण बजट सत्र की तैयारी करने के लिए विधानसभा और विधान परिषद के सचिवों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विधानसभा सचिव मोहम्मद रमजान के अनुसार 17 मार्च को विधायकों का शपथ ग्रहण होगा और 18 फरवरी से बजट सत्र शुरू हो जाएगा। राज्यपाल का दोनों सदनों की संयुक्त बैठक में अभिभाषण होगा।
उनका कहना है कि पूर्ण बजट सेशन होगा, मगर यह कुल कितने दिनों का होगा, इसका फैसला सदन की बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में लिया जाएगा।