{"_id":"faafef20f603606d014ad7d5b31fb282","slug":"jk-bank-elevates-top-management-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेएंडके बैंक में तीन नए एग्जक्यूटिव प्रेसीडेंट बने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेएंडके बैंक में तीन नए एग्जक्यूटिव प्रेसीडेंट बने
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 01 Oct 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेएंडके बैंक प्रबंधन ने अपने शीर्ष अधिकारियों की टीम को मजबूत करने के उद्देश्य से तीन सीनियर प्रेसीडेंट को एग्जक्यूटिव प्रेसीडेंट और तीन प्रेसीडेंट को सीनियर प्रेसीडेंट के पद पर पदोन्नत किया है।
विज्ञापन
इस संबंध में आवश्यक आदेश बैंक के सीईओ मुश्ताक अहमद ने वीरवार को जारी किए। वगीश चंद्र, सुरजीत सिंह सहगल और अब्दुल रौफ नए एग्जक्यूटिव प्रेसीडेंट बनाए गए।
विज्ञापन
जबकि अब्दुल राशिद, मोहम्मद सईद वानी और सुरेंद्र कृष्ण भट को सीनियर प्रेसीडेंट के पद पर पदोन्नत किया गया है। सीईओ ने कहा कि बैंक प्रबंधन विकास और प्रभावी समेकन की प्रक्रिया में नेतृत्व के स्तर में गति लाना चाहता है।
विज्ञापन
बैंक की मानव पूंजी को सबसे कीमती संपत्ति बताते हुए सीईओ ने कहा कि हमारे लोगों के योगदान को देखते हुए हम सभी स्तर पर मानव संसाधन के लिए आशाजनक विकास के मार्ग को पेश करने के अवसर देना चाहते हैं।
एसएस सहगल एडवांसेज (शेष भारत) कस्टमर केयर, अब्दुल रौफ एचआरडीडी, सीसीडी, बोर्ड और सीएसआर तथा वगीश चंद्र तकनीकी व सूचना सेवा का नेतृत्व करेंगे।