फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK: Amarnath Yatra strengthens state economy, Chief Secretary said - will provide better facilities

जम्मू-कश्मीर: अमरनाथ यात्रा से प्रदेश की अर्थव्यवस्था होती है मजबूत, मुख्य सचिव बोले-बेहतर सुविधाएं देंगे

Thu, 08 Jun 2023 01:48 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 08 Jun 2023 01:48 AM IST
सार

मुख्य सचिव ने यात्रा के सुचारू संचालन से संबंधित सिविल कार्यों के बारे में सभी संबंधित विभागों और उपायुक्तों के साथ समीक्षा की। उन्होंने उनसे अपने जिलों में आवास, पानी, बिजली की व्यवस्था और बैकअप योजना की जानकारी ली।

विज्ञापन
JK: Amarnath Yatra strengthens state economy, Chief Secretary said - will provide better facilities
जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

मुख्य सचिव डॉ. अरुण कुमार मेहता ने अमरनाथ यात्रा के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए नागरिक प्रशासन और पुलिस के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि यात्रा धार्मिक उत्साह से भरी है। इसे विकसित किया जाना चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यात्रा का हमारी अर्थव्यवस्था और समग्र संस्कृति दोनों पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है। यात्रा को यादगार अनुभव बनाना चाहिए। यह भी कहा कि तीर्थ यात्रियों को अधिक दूरी तय करने की जल्दबाजी के बिना प्रकृति की गोद में इस आध्यात्मिक यात्रा का पूरा आनंद लेना चाहिए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने यात्रा के सुचारू संचालन से संबंधित सिविल कार्यों के बारे में सभी संबंधित विभागों और उपायुक्तों के साथ समीक्षा की। उन्होंने उनसे अपने जिलों में आवास, पानी, बिजली की व्यवस्था और बैकअप योजना की जानकारी ली। उन्होंने संभागीय और जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आपदा संभावित क्षेत्रों में लंगर, मकान या अन्य कोई सेवा स्थापित नहीं की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित डीसी से यात्रा शुरू करने से पहले इसे प्रमाणित करने का आग्रह किया। उन्होंने पवित्र गुफा के मार्ग में सभी संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पर्वतीय बचाव दल के कर्मियों की तैनाती के लिए भी कहा।

डॉ. मेहता ने यह सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया कि प्रत्येक स्थान पर उचित संख्या में शौचालय, कूड़ेदान, सफाई कर्मचारी होने चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से लंगर क्षेत्रों के आसपास आधुनिक तकनीकों का उपयोग करते हुए आधार शिविरों और अन्य स्थलों को आरामदायक और स्वच्छ बनाने पर जोर दिया।


मुख्य सचिव ने कहा कि सभी विभाग लखनपुर से पवित्र गुफा तक पहुंचने तक अपनी उपलब्धियों को प्रमुखता से प्रदर्शित करें। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लखनपुर, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों को आकर्षक बनाने पर जोर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed