फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   JK: Accidentally fired from PSO's weapon after collision with vehicle

जम्मू कश्मीर: वाहन से टक्कर के बाद दुर्घटनावश पीएसओ के हथियार से चली गोली, श्रीनगर के बटमालू की घटना

Thu, 02 Mar 2023 01:18 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 02 Mar 2023 01:18 AM IST
सार

श्रीनगर ट्रैफिक पुलिस के एसएसपी मुजफ्फर शाह ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के जवान को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। उनके नीचे गिरने के कारण हथियार से फायर निकल गया। इससे कोई नुकसान या चोट नहीं पहुंची।

विज्ञापन
JK: Accidentally fired from PSO's weapon after collision with vehicle
जम्मू-कश्मीर पुलिस - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में बुधवार दोपहर को बटमालू इलाके में गोली की आवाज़ सुनाई देने से अफरातफरी मच गई। इस बीच पता चला कि एक ट्रैफिक पुलिस के जवान की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने की सूचना के बाद सबकुछ सामान्य हो गया।

विज्ञापन

 

इस घटना को लेकर श्रीनगर के ट्रैफिक पुलिस के एसएसपी मुज़फ्फर शाह ने बताया कि सामान्य चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट के एक वाहन चालक को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन रुकने के बजाए उसने रफ्तार और बढ़ाई और भागने की कोशिश की।

विज्ञापन

 

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात एक ट्रैफिक पुलिस के जवान ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन वो उसे टक्कर मारकर फरार हो गया। एसएसपी ने कहा कि जवान के जमीन पर गिरते ही उसके हथियार से फायर निकल गया लेकिन कोई नुकसान या चोट नहीं पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

गौरतलब है कि घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। एसएसपी मुज़फ्फर शाह ने बताया कि घटना को लेकर बटमालू पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर वाहन चालक की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट के होने के चलते थोड़ा समय लग रहा है लेकिन यकीन है कि पुलिस तफ्तीश के दौरान उसे धर दबोचा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed