फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   short of 84400mt sugar in jammu kashmir

JK में कम हो रही मिठास, 84400mt चीनी का टोटा

Mon, 22 Sep 2014 02:35 AM IST
Updated Mon, 22 Sep 2014 02:35 AM IST
विज्ञापन
short of 84400mt sugar in jammu kashmir

श्रीनगर में बाढ़ का असर राशन कार्ड धारकों को मिलने वाली चीनी पर भी पड़ा है। बाढ़ का पानी सचिवालय में घुसने से कई दिनों तक कामकाज ठप रहा। इससे जन वितरण प्रणाली के तहत राशन की चीनी का ठेका फाइनल नहीं हो पाया।

विज्ञापन


ठेका फाइनल न होने से सितंबर महीने की चीनी राशन कार्ड धारकों को नहीं मिल पाई है। महाराष्ट्र की चीनी कंपनी से सालाना कांट्रैक्ट खत्म होने के बाद कंपनियों से आमंत्रित की गई निविदाओं पर फैसला होने में देरी से राशन की चीनी के लिए राशन कार्ड धारकों को इंतजार करना पड़ सकता है।
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार में रियासत में राशन कार्ड धारकों के लिए 84,400 मीट्रिक टन चीनी के लिए महाराष्ट्र की कंपनी से ठेका अवधि समाप्त होने के बाद राष्ट्रीय स्तर की चीनी उत्पादक कंपनियों से निविदा आमंत्रित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

काम ठप नहीं हो पा रहा ठेका

short of 84400mt sugar in jammu kashmir

श्रीनगर में बाढ़ से हुई तबाही और सचिवालय में पानी भर जाने से हासिल निविदाओं पर फैसला लेने में देरी हुई है। जम्मू कश्मीर के उपभोक्ता और जन वितरण मंत्री मोहम्मद रमजान का कहना है कि बाढ़ की वजह से नागरिक सचिवालय में भी कई दिनों तक कामकाज ठप पड़ा रहा।

इस कारण राशन की चीनी के लिए कंपनी के साथ ठेका करने के मामले में देरी हुई है। अब सचिवालय खुल चुका है और जल्द इस बारे में फैसला लिया जाएगा, ताकि राशन कार्ड धारकों को चीनी के लिए ज्यादा इंतजार न करना पड़े।

राशन डीलरों को झेलना पड़ रहा गुस्सा

short of 84400mt sugar in jammu kashmir

आगामी त्योहारों को देखते हुए राशन की चीनी न मिलने से राशन कार्ड धारकों के गुस्से का शिकार राशन डीलरों को होना पड़ रहा है। राशन डीलर्स एसोसिएशन जम्मू के प्रधान प्रभु दयाल शर्मा का कहना है कि राशन की चीनी नहीं आने पर राशन कार्ड धारक उनसे झगड़ते हैं।

उनके पास कोई जवाब नहीं है। सरकार और विभाग को इस संबंध में जल्द फैसला लेना चाहिए या जनता को असलियत की जानकारी देनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed