फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jk: 15 IED have been found in Jammu division in 10 months

जम्मू कश्मीर: जम्मू संभाग में 10 माह में मिल चुकी हैं 15 आईईडी, सुरक्षाबलों की बढ़ रही चुनौती

Sat, 15 Oct 2022 09:44 AM IST
विमल शर्मा अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 15 Oct 2022 09:44 AM IST
सार

जम्मू संभाग के हर एक जिले में आतंकी वारदातें पिछले 9 महीनों में हुई हैं। खासकर उधमपुर जिले में तो 3 बड़े हमले भी कर दिए गए। अहम बात यह है कि इसके लिए लगातार आईईडी का इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन
jk: 15 IED have been found in Jammu division in 10 months
फाइल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू संभाग में आईईडी मिलना सबसे बड़ी चुुनौती बन गया है। कभी स्टिकी बम, कभी टिफिन आईईडी और प्रेशर कूकर आईईडी। पिछले 10 महीनों में जम्मू संभाग के अलग-अलग जिलों में 15 बार आईईडी बरामद होने के मामले सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन


जम्मू संभाग का कोई एक जिला नहीं बचा, जहां आईईडी न मिली हो। यहां तक कि आईईडी से हमले भी किए गए हैं। कुल मिलाकर जनवरी 2022 से लेकर अब तक जम्मू, राजोरी, पुंछ, कठुआ, सांबा, उधमपुर, रियासी, डोडा, किश्तवाड़, रामबन में आईईडी की बरामदगी के मामले सामने आ चुके हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पुंछ में 7 अक्तूबर को आईईडी के साथ महिला गिरफ्तार हुई। 18 जुलाई को जम्मू पुलिस ने खटिंका तालाब, कठुआ और सांबा से 3 आतंकियों को गिरफ्तार किया, इनके पास से 7 स्टिकी बम मिले। 15 सितंबर को रियासी में दो आतंकी गिरफ्तार हुए, इनकी जानकारी पर राजोरी के दो और आतंकी पकड़े गए, इनके पास से 8 स्टिकी आईईडी मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधमपुर के सलाथिया चौक, उधमपुर के पुराने बस स्टैंड और दोमेल चौक पर 3 बार स्टिकी बम से हमले किए गए। 14 मई को कटड़ा से आने वाली बस में स्टिकी बम से हमला किया गया। 20 अप्रैल को राजोरी में स्टिकी बम से हमला किया गया।

उधमपुर के बसतंगढ़ से आतंकी गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 4 आईईडी मिलीं। कठुआ के जाकिर से 7 आईईडी बरामद हुईं। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में बैठे आतंकी हैंडलर जम्मू संभाग में आतंकवाद फैलाना चाहते हैं।


देखा जाए तो जम्मू संभाग के हर एक जिले में आतंकी वारदातें पिछले 9 महीनों में हुई हैं। खासकर उधमपुर जिले में तो 3 बड़े हमले भी कर दिए गए। अहम बात यह है कि इसके लिए लगातार आईईडी का इस्तेमाल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed