{"_id":"5f16a03e8ebc3e9fb0046783","slug":"jitendra-singh-said-road-status-will-increase-from-patnitop-to-sanasar","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र सिंह बोले- पटनीटॉप से सनासर तक बढ़ेगा सड़क का दर्जा, काम में तेजी लाएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र सिंह बोले- पटनीटॉप से सनासर तक बढ़ेगा सड़क का दर्जा, काम में तेजी लाएं अधिकारी
Tue, 21 Jul 2020 01:28 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Tue, 21 Jul 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि पटनीटॉप से सनासर तक सड़क का दर्जा बढ़ाया जाएगा। नत्थाटॉप तक सड़क का भी जरूरी दर्जा बढ़ेगा। इसके लिए सेंट्रल रोड फंड से राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। सोमवार को वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी जारी किए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामबन जिले के लिए दो केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी प्रदान की गई है। रामबन और गूल में केंद्रीय विद्यालयों का निर्माण होगा। उन्होंने बटोत में जवाहर नवोदय विद्यालय के शुरू होने पर भी संतोष जताया।
विज्ञापन
उन्होंने रामबन मैत्रा पुल पर निर्माण की सभी औपचारिकताओं को भी पूरा करने को भी कहा। इस अवसर पर जिला उपायुक्त रामबन नाजिम खान ने जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः जम्मू-कश्मीर के दामाद सचिन पायलट को लगा झटका, तो घाटी में शुरू हो गए अटल सरकार के वो किस्से