फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jitendra Singh said Alll leaders of jammu kashmir will be released before 18 months

जम्मू-कश्मीरः जितेंद्र सिंह बोले- 18 महीने से पहले सभी रिहा कर दिए जाएंगे, नेहरू-शेख पर किया वार

Mon, 16 Sep 2019 03:37 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 16 Sep 2019 03:37 PM IST
विज्ञापन
Jitendra Singh said Alll leaders of jammu kashmir will be released before 18 months
केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जितेंद्र सिंह ने कहा कि पत्रकार अक्सर कश्मीर में लोगों की हिरासत के विषय में पूछते रहते हैं तो उन्हें यही कहता हूं कि 18 महीने से पहले सब रिहा कर दिए जाएंगे। केंद्र शासित प्रदेश को राज्य बनाने का भी सवाल आता है तो उन्हें यह जवाब देता हूं कि इसमें 72 साल नहीं लगने दिया जाएगा। हालात सामान्य होते ही राज्य की स्थिति बहाल कर दी जाएगी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में राष्ट्र विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों के लिए देश में कोई जगह नहीं है। जन संघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने जम्मू कश्मीर में एक संविधान और एक विधान को लेकर जो संघर्ष किया उनका पक्ष आखिरकार सही साबित हुआ है और नेहरू और शेख अब्दुल्ला गलत साबित हुए हैं।
विज्ञापन

 
कटड़ा में रविवार को अनुच्छेद 370 को हटाए जाने पर जन जागरूकता कार्यक्रम में सिंह ने कहा कश्मीरी नेता अपने विरासती शासन को बहाल रखने के लिए अनुच्छेद 370 और 35-ए पर लोगों को भ्रमित और उन्हें धोखा देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

हर राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के अपने भर्ती और अन्य नियम होते हैं- जितेंद्र सिंह

जितेंद्र सिंह ने कहा कि अनुच्छेद 370 के पक्ष में जो लोग बातें करते हैं कि बाहरी राज्यों के लोग जम्मू-कश्मीर में नौकरी पा लेंगे उन्हें लोगों को यह बताना चाहिए कि पंजाब की सीमा से सटे कठुआ के कितने लोगों को पंजाब में नौकरी मिली। हर राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के अपने भर्ती और अन्य नियम होते हैं।

कहा कि अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू कश्मीर में विकास का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। हर क्षेत्र और हर वर्ग से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। इस मौके पर दिशा हास्टल में बच्चों के लिए बनाए गए बाथरूमों का भी उद्घाटन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed