{"_id":"5f18286c8ebc3e63c87bcff7","slug":"jitendra-singh-reviews-progress-of-development-works-jammu-kashmir-latest-news-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"जितेंद्र सिंह ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिशानिर्देशों के तहत कार्य करने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जितेंद्र सिंह ने की विकास कार्यों की समीक्षा, दिशानिर्देशों के तहत कार्य करने पर दिया जोर
Wed, 22 Jul 2020 05:22 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 22 Jul 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पीएमओ राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने दिशा के तहत किश्तवाड़ जिला प्रशासन से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इसमें जिले में जारी विकास कार्यों और विभिन्न परियोजनों की प्रगति की भी समीक्षा की। वहीं, उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और कोविड-19 के तहत जारी दिशानिर्देशों के तहत कार्य करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
बैठम में अधिकारियों ने बताया कि पीएमजीएसवाई के तहत बस्ती से बाहर जाने, हवाई पर्ट्टी जैसी कई परियोजनाओं के क्रियान्वयन की गति, प्रगति और बाधाओं की जानकारी दी। डॉ. जितेंद्र सिंह ने जिला अस्पताल में अतिरिक्त 100 बिस्तर वाले आईपीडी ब्लॉक का निर्माण, बहुउद्देशीय स्पोर्ट्स हॉल, डिग्री कॉलेज छात्रू, बीएससी नर्सिंग कॉलेज किश्तवाड़, सीएचसी मढ़वा, 25 बेड के एसडीएचओ रोड़ी पाडर के निर्माण की भी जानकारी ली।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः पानी पर तैरती सब्जी मंडी, किसी को भी दीवाना बना ले यह खूबसूरती, देखें तस्वीरें
विज्ञापन
हवाई पट्टी के लिए अतिरिक्त भूमि चिह्नित
डीडीसी राजेंद्र सिंह तारा ने बताया कि एयर स्ट्रिप के लिए अतिरिक्त 300 मीटर भूमि के अधिग्रहण के लिए भूमि चिह्नित कर ली है। इसके अलावा टर्मिनलों के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जीरा पार्क पाडर के लिए 10 कनाल और किश्तवाड़ केसर पार्क के लिए 20 कनाल भूमि की भी पहचान कर ली है। पीएमओ राज्यमंत्री ने अधिकारी को जल्द वहां पर कृषि विभाग को टेक्निकल टीम भेजने के लिए कहा है।